back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

वैशाली के थानेदार संजय कुमार के पटना, औरंगाबाद और वैशाली स्थित ठिकानों पर EOU की रेड

spot_img
- Advertisement - Advertisement

र्थिक अपराध इकाई यानी ईओयू ने बिहार पुलिस के एक थानेदार वैशाली में तैनात थानेदार संजय कुमार के पटना औरंगाबाद और वैशाली स्थित ठिकानों पर आज सुबह छापेमारी की। छापेमारी अभी भी जारी है। कई ठिकानों पर छापेमारी की एक साथ खबर से पुलिस महकमा में हड़कंप है।

- Advertisement -

वैशाली में बतौर थानेदार तैनात संजय कुमार के खिलाफ शराब के अवैध कारोबार में शामिल होकर काली कमाई करने के आरोप में पटना और औरंगाबाद जिले में उनके ठिकानों पर रविवार की अलसुबह छापेमारी की गई है।

- Advertisement -

वैशाली थानाध्यक्ष के कार्यालय और आवास की आर्थिक अपराध इकाई की टीम तलाशी ले रही है। कार्यालय एवं आवास में कागजातों की जांच आर्थिक अपराध इकाई की टीम कर रही है। किसी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। टीम का कहना है कि जांच के बाद इस संबंध में आवश्यक जानकारी दी जाएगी। थानाध्यक्ष के खिलाफ की जय कार्रवाई को लेकर वैशाली जिले में पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  US Pakistan relations: अमेरिकी-पाकिस्तानी 'रोमांस' पर जयराम रमेश का मोदी सरकार पर तीखा वार!

संजय कुमार के पटना के रूपसपुर थाना अंतर्गत अभिमन्यु नगर के कश्यप ग्रीन सिटी स्थित आवास और औरंगाबाद के रफीगंज स्थित पैतृक आवास पर छापेमारी की गई है। इसके साथ ही वैशाली स्थित थानाध्यक्ष के कार्यालय और आवास की भी आर्थिक अपराध इकाई की टीम तलाशी ले रही है।

थानाध्यक्ष संजय कुमार के खिलाफ पुलिस मुख्यालय के मद्य निषेध प्रभाग से शिकायत मिली थी। ईओयू ने प्राथमिक जांच में शिकायत को सही पाया। इसके बाद उनके घर और अन्‍य ठिकानों पर पुख्‍ता जानकारी हासिल होते ही छापेमारी की गई।

संजय कुमार ने शराब माफिया के साथ मिलकर अकूत संपत्ति अर्जित की। इसकी भनक लगते ही मामले में आर्थिक अपराध इकाई में शुरुआती जांच कराई। इसके बाद मामला दर्ज किया गया। आज आर्थिक अपराध इकाई की अलग-अलग टीमें थानेदार संजय कुमार के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।  और उनके पटना के रूपसपुर स्थित आवास पर आर्थिक अपराध इकाई की टीम सुबह से जमी हुई है।

थानाध्यक्ष संजय कुमार के खिलाफ पुलिस मुख्यालय के मद्य निषेध प्रभाग से शिकायत मिली थी और इसी के आलोक में आर्थिक अपराध इकाई ने कोर्ट से आदेश प्राप्त करें जांच शुरू की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

इस वीकेंड की खास OTT Release: घर बैठे उठाएं मनोरंजन का डबल डोज!

इस वीकेंड की खास OTT Release: घर बैठे उठाएं मनोरंजन का डबल डोज! हर हफ्ते...

Royal Enfield Classic 350: धाकड़ मुकाबला, जानें कौन है किंग!

Royal Enfield Classic 350: जब बात क्लासिक क्रूजर मोटरसाइकिल्स की आती है, तो भारत...

ग्लोबल क्रूड ऑयल मार्केट में भारत का नया दांव: सऊदी अरब बना फिर से पसंदीदा सप्लायर?

Crude Oil Market: वैश्विक तेल बाजार में एक बड़ा भू-राजनीतिक और व्यापारिक बदलाव सामने...

Holi Special Trains: रेलवे ने दी यात्रियों को सौगात, चलाईं 21 होली स्पेशल ट्रेनें, अब नहीं होगी घर जाने की दिक्कत!

Holi Special Trains: होली का त्योहार नजदीक आते ही ट्रेनों में पैर रखने की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें