back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

भागलपुर में खंड-खंड में महिला की हत्या, टुकड़े-टुकड़े में काट बोरे में बंद कर लाश को तालाब में फेंका, ऑनर किलिंग की बू

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार के भागलपुर में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। पिछले सोमवार को भागलपुर जिले में महिला गोसाईंदासपुर पंचायत के छोटी हरिदासपुर निवासी लाले मंडल की पत्नी जीरा देवी (58) ने खेत में शराब पार्टी करने से मना किया तो अपराधियों ने उसकी गला काटकर हत्या कर दी थी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

पिछले सोमवार की सुबह महिला का शव थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय मथुरापुर के पीछे स्थित शीशबन्नी बगीचा में मिला था। इस मामले में पुलिस कुछ कर भी सही से नहीं पाई थी कि आज फिर जिले के अकबरपुर गांव में महिला की हत्या कर शव को टुकड़े टुकड़े में काटकर बोरे में बंद कर स्थानीय पोखरे में लाश को अपराधियों ने फेंक दिया है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी मची है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

भागलपुर में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बेखौफ अपराधियों ने एक महिला की हत्या बाद शव को टुकड़ों में काटकर तालाब में फेंक दिया। घटना ऑनर किलिंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: छत्रपति शिवाजी जयंती पर भागलपुर में महादान, महिलाओं ने पेश की मिसाल, जानें कितना यूनिट खून हुआ जमा

जानकारी के अनुसार, कहलगांव थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में रविवार की सुबह ग्रामीणों ने तालाब में एक बोरे को तैरता देखा। स्थानीय लोगों ने शक के आधार पर पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद जो हुआ उसे देखकर लोग सन्न रह गए।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बोरे को तालाब से बाहर निकाला तो उस बोरे में खंड-खंड में बंटी महिला की लाश बरामद हुई। अपराधियों ने बड़ी ही बेरहमी से महिला को टुकड़ों में काट दिया था।

इस घटना के बाद गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस की मानें तो महिला की शिनाख्त और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता चल सकेगा।

जानकारी के अनुसार, शव के टुकड़े में होने के कारण महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शव के अन्य टुकड़ों की तलाश कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने महिला की हत्या करने के बाद शव को बेरहमी से काटा और उसके बाद बोरे में बांधकर तालाब में फेंक दिया है। वहीं, पुलिस इसे ऑनर किलिंग से भी जोड़ रही है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में 'हलफनामा' हलचल: 42 Bihar MLAs को हाई कोर्ट का नोटिस, छिपाई गई जानकारियों पर मांगा जवाब

स्थानीय लोगों में इस बात की भी चर्चा है कि महिला किसी अपने ने ही महिला की हत्या कर शव को टुकड़ों में काटकर तालाब में फेंक दिया है। पुलिस हत्या के सभी बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है। फिलहाल पुलिस महिला के बाकी कटे हुए अंगों को तलाश कर रही है और उसकी शिनाख्त में जुट गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

इस वीकेंड की खास OTT Release: घर बैठे उठाएं मनोरंजन का डबल डोज!

इस वीकेंड की खास OTT Release: घर बैठे उठाएं मनोरंजन का डबल डोज! हर हफ्ते...

Royal Enfield Classic 350: धाकड़ मुकाबला, जानें कौन है किंग!

Royal Enfield Classic 350: जब बात क्लासिक क्रूजर मोटरसाइकिल्स की आती है, तो भारत...

ग्लोबल क्रूड ऑयल मार्केट में भारत का नया दांव: सऊदी अरब बना फिर से पसंदीदा सप्लायर?

Crude Oil Market: वैश्विक तेल बाजार में एक बड़ा भू-राजनीतिक और व्यापारिक बदलाव सामने...

Holi Special Trains: रेलवे ने दी यात्रियों को सौगात, चलाईं 21 होली स्पेशल ट्रेनें, अब नहीं होगी घर जाने की दिक्कत!

Holi Special Trains: होली का त्योहार नजदीक आते ही ट्रेनों में पैर रखने की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें