spot_img

मधुबनी में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, रिक्शे से घर जाने के दौरान बस स्टैंड के पास वारदात

spot_img
- Advertisement -

बिहार में महिलाओं के खिलाफ आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं नहीं ले रही हैं। लगातार हत्या और गैंगरेप (Gangrape) की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला मधुबनी जिले का (Madhubani News) है। मधुबनी में गैंगरेप की वारदात से पूरा इलाका सहम गया है। दुष्कर्मियों ने युवती को जबरन रिक्शा से उतार कर वारदात को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि पीड़िता रिश्तेदार के साथ जा रही थी। इसी दौरान युवती को दुष्कर्मियों ने दबोच लिया। रिश्तेदार को भगाकर बस स्टैंड के पास पांच दरिंदों ने उसके साथ दरिंदगी की। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बड़ी खबर मधुबनी से है, जहां एक युवती को अगवा कर पांच लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। चार दुष्कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पांचवें की तलाश जारी है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

बताया जाता है कि पुरानी बस स्टैंड के पास शुक्रवार की रात युवती को जबरन रिक्शा से उतार कर गैंगरेप को अंजाम दिया गया है। सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि घटना में पांच लोगों के शामिल होने की जानकारी है। चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। एक की तलाश जारी है।

गिरफ्तार चारों आरोपित पुरानी बस स्टैंड मोहल्ला के रहने वाले हैं। युवती रिक्शा से अपने रिश्तेदार के साथ उसके घर जा रही थी। विरोध करने पर बदमाशों ने युवती के रिश्तेदार को डरा-धमका कर भगा दिया।

एसडीपीओ ने बताया कि रात करीब 10 बजे गश्त पर निकली पुलिस को पुरानी बस स्टैंड के पास युवती के चिल्लाने की सूचना मिली। घटनास्थल से बाइक एवं चप्पलें बरामद की गई है। युवती ने घटना में पांच लोगों के शामिल होने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि युवती का मेडिकल कराया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंगेर में ₹200 के लालच में अवैध सिगरेट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! पढ़िए -भागलपुर -ड्राइवर और सिगरेट की भारी खेप!

Munger Cigarette Smuggling: मुंगेर पुलिस ने अवैध सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। बांक मोड़ पर मैजिक वाहन से बरामद हुई सिगरेट, ₹200 प्रति पेटी के लालच में ड्राइवर राजू कुमार गिरफ्तार। #MungerNews,#BiharCrime,#CigaretteSmuggling

खूनी ‘गली विवाद’ से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

Bihar Crime News: पटना में एक मामूली गली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक सास की हत्या हो गई और बहू का गर्भपात हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग में NH-80 #BiharCrimeNews,#PatnaViolence,#NH80Blockade

Nepal bridge collapse नेपाल में अचानक आई बाढ़, कालीगंडकी में बहा बेली ब्रिज!पर्वत के जलजला में दो दर्जन घर बहे | आवागमन ठप, देखें...

Nepal bridge collapse: नेपाल में कालीगंडकी नदी के तेज बहाव में स्यांगजा के मिर्मी और गुल्मी के हर्मिचौर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल बह गया है। रविवार सुबह हुई इस घटना से यातायात #NepalNews,#KaligandakiFlood,#BridgeCollapse

Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Darbhanga Paigambarpur News: दरभंगा के पैगम्बरपुर पंचायत में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। वहीं, #DarbhangaNews,#PMAwasYojana,#BiharSurvey