

बेनीपुर। स्थानीय विधायक सह जदयू के जिलाध्यक्ष डॉ. विनय कुमार चौधरी ने कहा कि आज पूरी दुनिया पेपर लेस हो रही है और तकनीकी शिक्षा की ओर संपूर्ण देश में तेजी से काम चल रही है इस परिस्थिति में कंप्यूटर की शिक्षा अति आवश्यक हो गई है।
लेकिन यह शिक्षा शिक्षा दान के रुप में होनी चाहिए न की एक व्यवसायिक संस्था के रूप में। वे रविवार को बहेड़ा पानी टंकी के समीप एक निजी कंप्यूटर शिक्षण संस्थान का शुभारंभ कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में आने वाले समय में जिस तरह मुद्रा का लेनदेन केवल डिजिटल ही रह जाएगा। ठीक उसी तरह सरकारी कामकाज से लेकर निजी कार्यों तक डिजिटल बनकर रह जाएगी। इसलिए हर बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा पर जोड़ देना चाहिए।
और इसके लिए अभिभावकों को उचित सलाह एवं मार्गदर्शन कंप्यूटर के शिक्षित शिक्षक ही कर सकते हैं । शिक्षक न केवल आज पूजनीय है बल्कि पुरातन काल से उनकी गरिमा गुरु के रूप में मानी जा रही है और उन्हीं के प्रेरणा से ही सब कुछ छात्र हासिल कर सकते हैं। उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ रोजगार परक शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि इससे शत प्रतिशत बेरोजगारी दूर करने का प्रयास किया जा सकता है जो कि वर्तमान समय में परिलक्षित भी हो रही है।
कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में जदयू नेता मनोज मिश्रा सहित अन्य लोग शामिल थे। जबकि जदयू नेता अमित कुमार राय बिट्टू, धनंजय कुमार झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पीपीजी कंप्यूटर क्लास के संचालक मुकेश कुमार कर्ण ने किया।




