back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

बिरौल में मनरेगा मजदूरी, भुगतान, रोजगार की मांग को लेकर मजदूर सभा ने फूंका आंदोलन, निकाला रोड मार्च

spot_img
- Advertisement - Advertisement
बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। मनरेगा मजदूर सभा बिरौल के आह्वावान पर सोमवार को मनरेगा कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। मनरेगा मजदूर सभा के जिला सचिव बैधनाथ यादव की अध्यक्षता में रेलवे लाइन बैंक से मजदूरों ने रोड मार्च  निकाला।
इसमें मनरेगा में मजदूरी, भुगतान नहीं करने, रोजगार उपलब्ध नहीं करने के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मनरेगा भवन पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया।
राधे साहू और मोती राम के नेतृत्व में
सभा का आयोजन किया गया। संबोधित करते जिला सचिव बैधनाथ यादव ने कहा कि बिरौल पीओ मजदूरों को रोजगार और मजदूरी भुगतान करने के बजाय, मजदूरों और जनप्रतिनिधियों को जमींदारी शान दिखलाते हैं जो बिलकुल सही नहीं।
बिरौल में मनरेगा मजदूरी, भुगतान, रोजगार की मांग को लेकर मजदूर सभा ने फूंका आंदोलन, निकाला रोड मार्च
बिरौल में मनरेगा मजदूरी, भुगतान, रोजगार की मांग को लेकर मजदूर सभा ने फूंका आंदोलन, निकाला रोड मार्च

जिसके खिलाफ मजदूर पांच सूत्री मांग के साथ धरना पर हैं। इन लोगों ने कार्य स्थल पर ही मजदूरों का भुगतान करने को कहा। एरिया सचिव मनोज यादव ने कहा की मनरेगा योजनाओं में मजदूरों को रोजगार मिलने के गारंटी के साथ कार्यस्थल पर भुगतान करने का प्रबंध करने में लापरवाही किया गया।

मनरेगा मजदूरों के इस आंदोलन को भाकपा माले आगे बढ़ाते हुए,ऐसे मनरेगा कर्मी के खिलाफ आंदोलन तेज करेगी और मनरेगा योजनाओं को लूट योजना बनाने पर रोक लगाने के लिए माले प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मजदूरों के सवाल पर आनाकानी, दलाल, बिचौलिया से याराना संबंध के खिलाफ भाकपा माले आंदोलन चलाएगी।
कार्यक्रम को रामसागर राम, पलटन माझी, रामविलास सदा, कैलाश सदा,दैसुनेर देवी,रामरती देवी,गणेश माझी,आरती देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Ramzan 2026: पहले जुम्मे पर उमड़ा आस्था का सैलाब, नन्हे रोज़ेदारों ने पेश की मिसाल

Ramzan 2026: मुक़द्दस माह-ए-रमज़ान अपने साथ रूहानियत और इबादत का पैगाम लेकर आता है,...

रॉयल एनफील्ड 650cc: स्टाइल, पावर और परफॉर्मेंस का परफेक्ट मेल

Royal Enfield 650cc: अगर आप एक ऐसी मोटरसाइकिल की तलाश में हैं जो दमदार...

US Tariffs: ट्रंप के टैरिफ ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को कैसे घेरा?

US Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ का आर्थिक चक्र पर...

Realme P4 Lite: बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में नया गेम चेंजर?

Realme P4 Lite: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में बजट सेगमेंट हमेशा से ही ग्राहकों के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें