

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। पांच दिन पूर्व बलहा निवासी संदीप उर्फ रोमियो का बिरौल मे हत्या कर दिये जाने के मामले में पुलिस जल्द ही उदभेदन करने का दावा कर रही है।
- Advertisement -
- Advertisement -
हांलाकि इस हत्याकांड को लेकर एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी की ओर से पुनि सह थानाध्यक्ष ब्रहमदेव सिंह को आवश्यक निर्देश दिये गए हैं। इस हत्याकांड से जुड़े जो ऑडियो वायरल हुआ है पुलिस उसके आधार के अलावा अन्य बिंदुओं पर भी अनुसंधान कर रही है।
- Advertisement -
इससे रोमियो हत्याकांड के उद्भेदन में पुलिस को काफी सहयोग मिलने की उम्मीद है। वैसे संदेह के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाना लायी है। एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने बताया कि धैर्य रखिए इस कांड का उद्भेदन जल्द हो जाएगा। इसके लिए पुलिस सक्रियता से अनुसंधान कर रही है।
- Advertisement -

