spot_img

हार्दिक पांड्या ने IPL 2022 के लिए शुरू की तैयारी, Anil Kumble ने कहा-कप्तान के रूप में Mayank Agarwal के साथ काम करने को उत्साहित हूं

spot_img
- Advertisement -

ईपीएल से जुड़ी दो खबरें आ रही है। पहली यह, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के सीजन में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं। साथ ही साथ उन्होंने कड़ी मेहनत करना शुरू कर दिया है। वहीं, कप्तान के रूप में आकाश चोपड़ा की भविष्यवाणी सच होने के बाद मयंक अग्रवाल के साथ काम करने को लेकर अनिल कुंबले बेहह उत्साहित हैं। पढ़िए आईपीएल रोमांच

- Advertisement -

 

- Advertisement -

हार्दिक पांड्या, अभिनव मनोहर, दर्शन नालकंडे और वरुण आरोन ने मुख्य कोच आशीष नेहरा के साथ ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया है। इस तरह से इस टीम की तैयारी जोरों पर हैं।

- Advertisement -
हार्दिक पांड्या ने IPL 2022 के लिए शुरू की तैयारी, Anil Kumble ने कहा-कप्तान के रूप में Mayank Agarwal के साथ काम करने को उत्साहित हूं
हार्दिक पांड्या ने IPL 2022 के लिए शुरू की तैयारी, Anil Kumble ने कहा-कप्तान के रूप में Mayank Agarwal के साथ काम करने को उत्साहित हूं

हार्दिक पांड्या, अभिनव मनोहर, दर्शन नालकंडे और वरुण आरोन इस समय बड़ौदा के आईपीसीएल मैदान में प्रशिक्षण ले रहे हैं। शिविर 25 फरवरी से शुरू हुआ और 2 मार्च को समाप्त होगा। पूरी टीम के लिए तैयारी शिविर अहमदाबाद में होने की संभावना है।”

गुजरात टाइटन्स ने एक युवा और ऊर्जा से उत्साहित टीम बनाई है। गुजरात टाइटन्स ने इस मेगा-नीलामी में मोहम्मद शमी, जेसन रॉय और लॉकी फर्ग्यूसन जैसे मार्की खिलाड़ियों के साथ एक मजबूत टीम संयोजन बनाया है। टीम में राहुल तेवतिया, विजय शंकर, डेविड मिलर, रिद्धिमान साहा भी शामिल हैं। इसके अलावा टीम के ड्राफ्ट पिक्स के जरिए हार्दिक पांड्या, राशिद खान और शुभमन गिल टीम से जुड़े थे।

वहीं,पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के मुख्य कोच अनिल कुंबले ने सोमवार को कहा कि कप्तान के रूप में मयंक अग्रवाल के साथ काम करने को लेकर वह उत्साहित हैं।

पीबीकेएस ने सोमवार को घोषणा की कि मयंक अग्रवाल टूर्नामेंट के 15वें संस्करण के लिए टीम के कप्तान की भूमिका निभाएंगे।

अनिल कुंबले ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, “मयंक 2018 से टीम और पिछले दो वर्षों से नेतृत्व समूह का एक अभिन्न हिस्सा रहे हैं। हाल ही में समाप्त हुई नीलामी में हमने जो नई टीम चुनी है, उसमें रोमांचक युवा प्रतिभा और उत्कृष्ट अनुभवी खिलाड़ी हैं।” .

उन्होंने कहा, “हम मयंक के नेतृत्व में भविष्य के लिए एक मजबूत नींव बनाना चाहते हैं। वह मेहनती, उत्साही और एक टीम खिलाड़ी हैं, उनमें एक कप्तान के लिए आवश्यक सभी गुण हैं। मैं कप्तान के रूप में उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं और विश्वास करता हूं कि उनके नेतृत्व में टीं इतिहास रचेगी।”

हाल ही में हुए मेगा नीलामी में, पंजाब किंग्स ने शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, शाहरुख खान और कागिसो रबाडा को खरीदा है।

पंजाब किंग्स टीम: मयंक अग्रवाल, अर्शदीप सिंह, शिखर धवन, कगिसो रबाडा, जॉनी बेयरस्टो, राहुल चाहर, शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, ईशान पोरेल, लियाम लिविंगस्टोन, ओडियन स्मिथ, संदीप शर्मा, राज अंगद बावा, ऋषि धवन, प्रेरक मांकड़, वैभव अरोड़ा, रितिक चटर्जी, बलतेज ढांडा, अंश पटेल, नाथन एलिस, अथर्व ताएदे, भानुका राजपक्षे, बेनी हॉवेल।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अरे कमाता तो कुत्ता भी है…! ‘कुत्ता’ के बयान पर मचा बवाल!

Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने राजगीर में एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर हमला बोलते हुए विवादित टिप्पणी की। उन्होंने 'कुत्ता' शब्द का इस्तेमाल किया और#BiharPolitics,#DilipJaiswal,#ControversialStatement

दरभंगा में खूनी संघर्ष: हत्या-गोलीकांड के बाद नाले से मिली पिस्तौल, ASI की जान बची

Darbhanga Crime: दरभंगा के ओझौल गांव में हुए गोलीकांड और हत्या मामले में पुलिस ने नाले से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। सहायक दरोगा मोहम्मद मोबीन का सफल ऑपरेशन हुआ,#DarbhangaCrime,#BiharPolice,#OjhaulVillage

दरभंगा में सिर्फ पानी की बोतल के लिए हत्या! बेनीपुर में खूनी वारदात, पुलिस ने दबोचा मुख्य हत्यारा

Benipur Crime: बेनीपुर के मोतीपुर गांव में पानी की बोतल के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रमोद साहु को गिरफ्तार कर#BenipurCrime,#BiharPolice,#MotipurMurder

दरभंगा वालों ध्यान दें! 1 जुलाई को सुबह-सुबह गुल रहेगी बिजली, 17 इलाके प्रभावित, देखें लिस्ट

Darbhanga News: दरभंगा के निवासियों के लिए जरूरी खबर! 01 जुलाई, 2026 को लक्ष्मीसागर उपकेंद्र से जुड़े 17 इलाकों में सुबह 7:30 बजे से 10:00 बजे तक बिजली नहीं आएगी।#DarbhangaNews,#BiharPowerCut,#Laxmisagar