back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

LPG Price Hike: मार्च के पहले ही दिन महंगाई का करंट, LPG सिलेंडर के दाम में 105 रुपए का इजाफा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच देश में आम जनता को महंगाई का डबल झटका लगा है। दूध के बाद अब एलपीजी गैस सिलेंडर भी महंगा हो गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने एलपीजी गैस की कीमतें बढ़ा दी है। ऑयल कंपनियों ने 19 किग्रा के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 105 रुपये का इजाफा किया है। नई दरें मंगलवार से लागू हो गई हैं।

- Advertisement -

कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी होने से होटल और रेस्टोरेंट चलाने वाले व्यवसायियों की जेब पर ज्यादा असर पड़ने वाला है। 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1 मार्च यानी आज से अब दिल्ली में 1907 रुपये के बजाय 2012 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में अब 1987 रुपये के बजाय 2095 रुपये में मिलेगा जबकि, मुंबई में इसकी कीमत अब 1857 से बढ़कर 1963 रुपये हो गई है।

- Advertisement -

रेस्टोरेंट या होटल में खाना खाना महंगा हो सकता है। एलपीजी गैस महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने एक मार्च से 19 किलो वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर ( Commercial LPG Gas Cylinder ) रिफिलिंग के दाम 105 रुपये तक बढ़ा दिए हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Voter List Revision: इन 23 राज्यों में जल्द शुरू होगा मतदाता सूची पुनरीक्षण, जानें पूरी प्रक्रिया

दिल्ली में कमर्शियल रसोई गैस 105 रुपये और कोलकाता में 108 रुपये महंगा हो गया है। इतना ही नहीं 5 किलो वाले वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत भी 27 रुपये बढ़ा दी गई है। हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। नई दरें आज से प्रभावी हैं।

इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर एक हजार, 907 रुपये के बजाय दो हजार, 012 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में अब यह एक हजार, 987 रुपये के बजाय दो हजार, 095 रुपये में मिलेगा, जबकि मुंबई में इसकी कीमत एक हजार, 857 से बढ़कर एक हजार, 963 रुपये हो गई है। इसके साथ ही पांच किलोग्राम के गैस सिलेंडर छोटू के दाम में 27 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में इसकी कीमत बढ़कर 569 रुपये हो गई है।

छह अक्तूबर 2021 से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट नहीं बढ़े
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में छह अक्तूबर 2021 के बाद न ही कोई कमी की गई न ही कोई बढ़ोतरी। हालांकि इस दौरान कच्चे तेल की कीमत में 102 रुपये डॉलर प्रति बैरल इजाफा हुआ। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू रसोई गैस की कीमत में 6 अक्टूबर, 2021 के बाद कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

विधानसभा चुनाव के बाद बढ़ सकती हैं कीमतें
सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम तो बढ़ा दिए लेकिन घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है।  छह अक्टूबर 2021 के बाद से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में पांच राज्यों में विधानसभा के मद्देनजर कोई बदलाव नहीं किया गया है। जबकि इस दौरान कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जा चुकी है। माना जा रहा है कि पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों के बाद पेट्रोल डीजल के समान घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भारी तेजी आ सकती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Hyundai Exter Facelift: हुंडई एक्सटर फेसलिफ्ट जल्द मचाएगी धमाल, मिलेंगे दमदार फीचर्स और नया लुक!

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में हुंडई अपनी पकड़ और मजबूत करने...

क्या ऑस्ट्रेलिया के बाहर होते ही पाकिस्तान बन जाता है चैंपियन? वायरल दावे का सच जानें

Pakistan Cricket Team: अरे भाईसाहब, सोशल मीडिया पर क्रिकेट प्रेमियों के बीच एक ऐसा...

पेट्रोल-डीजल प्राइस: अमेरिका-ईरान तनाव से क्रूड ऑयल उछला, पर भारत में क्या हैं कीमतें?

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल प्राइस: अमेरिका-ईरान तनाव से क्रूड ऑयल उछला, पर भारत में क्या हैं...

AI Technology: भारत की नई उड़ान, अमेरिका के साथ ‘पैक्स सिलिका’ पहल में शामिल

AI Technology: भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी स्थिति को और मजबूत करते हुए...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें