spot_img

बिहार में भीड़ की तालिबानी क्रूरता, बाइक चोरी में युवक को बिजली पोल से बांधकर बेरहमी से लात, जूते और मुक्कों से युवक को जमकर पीटा

spot_img
- Advertisement -

बेगूसराय में भीड़ तंत्र का क्रूर चेहरा दिखा। चोरी के शक में एक युवक को पीटते-पीटते बेहोश कर दिया गया। युवक रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन किसी को उस पर दया नहीं आई। आखिरकार पुलिस के आने पर युवक की जान बच पाई। पुलिस नहीं आती तो लोग उसे मार ही डालते। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चिलमिल गांव में मंगलवार को एक युवक मॉब लिंचिंग का शिकार हो गया। बाइक चोरी के आरोप में भीड़ ने युवक को बिजली के खंभे से बांध कर जमकर पीटा।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,चिलमिल गांव में मंगलवार को एक युवक मॉब लिंचिंग का शिकार हो गया। बाइक चोरी के आरोप में भीड़ ने युवक को बिजली के खंभे से बांध कर जमकर पीटा। भीड़ में मौजूद दर्जनों लोग लात, जूते और मुक्कों से युवक को पीटते रहे।

आरोप लगाया है कि गांव से अबतक चार बाइक की चोरी हो चुकी है। मंगलवार सुबह आरोपी एक पल्सर बाइक को खींचते हुए लेकर जा रहा था। यह देख लोगों को आशंका हुई और उससे पूछताछ करने लगे। आरोपी ने बताया कि वह अपने खेत में काम कर रहा था। मिट्टी से दबे बाइक को देखा तो उसने मिट्टी को खोदकर बाइक निकाला और वहां से बाइक को हटाने लगा। तभी वह ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया।

बिहार में तालिबानी क्रूरता, बाइक चोरी में युवक को बिजली पोल से बांधकर बेरहमी से लात, जूते और मुक्कों से युवक को जमकर पीटा
बिहार में तालिबानी क्रूरता, बाइक चोरी में युवक को बिजली पोल से बांधकर बेरहमी से लात, जूते और मुक्कों से युवक को जमकर पीटा

इस बीच खुद को बचाने के लिए युवक हाथ जोड़कर भीख मांगता रहा, लेकिन किसी को भी उस पर तरस नहीं आया। वहीं, आरोपी ने बताया कि वह अपने खेत में काम कर रहा था। मिट्टी से दवे बाइक को देखा तो उसने मिट्टी को खोदकर बाइक निकाला और कहीं ले जा रहा था।

तभी वह ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया और लोगों ने उसे बिजली के खम्भे और खजूर की पेड़ से हाथ पैर बांध दिया और जमकर उसकी धुनाई कर दी।युवक लगातार अपने को बेगुनाह बताता रहा लेकिन लोग मानने को तैयार नही थे।वहीं दूसरी तरफ सूचना के घण्टों बाद पहुंची मुफस्सिल थाने की पुलिस घटना स्थल से युवक को हिरासत में ले लिया और थाने लेजाकर कड़ी पूछताछ में जुट गई है।

सूचना मिलते ही मौक पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद भीड़ के चंगुल से युवक को छुड़ाया और उसे अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया। पुलिस हिरासत में आने के बाद युवक ने अपना परिचय सहायक थाना सिंघौल क्षेत्र के लरुआरा गांव के रहने वाले मो. नवी का पुत्र मो. अली के रूप दिया है।

आरोप लगाया है कि गांव से अबतक चार बाइक की चोरी हो चुकी है। मंगलवार सुबह आरोपी एक पल्सर बाइक को खींचते हुए लेकर जा रहा था। यह देख लोगों को आशंका हुई और उससे पूछताछ करने लगे। आरोपी ने बताया कि वह अपने खेत में काम कर रहा था। मिट्टी से दबे बाइक को देखा तो उसने मिट्टी को खोदकर बाइक निकाला और वहां से बाइक को हटाने लगा। तभी वह ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अरे कमाता तो कुत्ता भी है…! ‘कुत्ता’ के बयान पर मचा बवाल!

Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने राजगीर में एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर हमला बोलते हुए विवादित टिप्पणी की। उन्होंने 'कुत्ता' शब्द का इस्तेमाल किया और#BiharPolitics,#DilipJaiswal,#ControversialStatement

दरभंगा में खूनी संघर्ष: हत्या-गोलीकांड के बाद नाले से मिली पिस्तौल, ASI की जान बची

Darbhanga Crime: दरभंगा के ओझौल गांव में हुए गोलीकांड और हत्या मामले में पुलिस ने नाले से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। सहायक दरोगा मोहम्मद मोबीन का सफल ऑपरेशन हुआ,#DarbhangaCrime,#BiharPolice,#OjhaulVillage

दरभंगा में सिर्फ पानी की बोतल के लिए हत्या! बेनीपुर में खूनी वारदात, पुलिस ने दबोचा मुख्य हत्यारा

Benipur Crime: बेनीपुर के मोतीपुर गांव में पानी की बोतल के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रमोद साहु को गिरफ्तार कर#BenipurCrime,#BiharPolice,#MotipurMurder

दरभंगा वालों ध्यान दें! 1 जुलाई को सुबह-सुबह गुल रहेगी बिजली, 17 इलाके प्रभावित, देखें लिस्ट

Darbhanga News: दरभंगा के निवासियों के लिए जरूरी खबर! 01 जुलाई, 2026 को लक्ष्मीसागर उपकेंद्र से जुड़े 17 इलाकों में सुबह 7:30 बजे से 10:00 बजे तक बिजली नहीं आएगी।#DarbhangaNews,#BiharPowerCut,#Laxmisagar