back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

IND vs SL 1st Test: विराट कोहली के 100वें टेस्ट में दर्शकों की होगी स्टेडियम में एंट्री, प्रैक्टिस सेशन में दिखाई विराट ने विराट ताकत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

भारत और श्रीलंका की टीमें दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट के लिए शुक्रवार से मैदान पर उतरेंगी। दोनों टीमें मोहाली के पीसीए स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेलेंगी।

- Advertisement -

- Advertisement -

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए यह टेस्ट काफी खास होने वाला है, जोकि क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में अपना 100वां मैच खेलने के लिए तैयार हैं। सबसे खुशी यह, दर्शक भी होंगे।

- Advertisement -

IND vs SL 1st Test: विराट कोहली के 100वें टेस्ट में दर्शकों की होगी स्टेडियम में एंट्री, प्रैक्टिस सेशन में दिखाई विराट ने विराट ताकत
IND vs SL 1st Test: विराट कोहली के 100वें टेस्ट में दर्शकों की होगी स्टेडियम में एंट्री, प्रैक्टिस सेशन में दिखाई विराट ने विराट ताकत

दोनों टीमों के बीच यह मैच मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। कोहली के इस ऐतिहासिक मुकाबले को देखने के लिए अब दर्शक भी मैदान में मौजूद रहेंगे। पीसीए के कोषाध्यक्ष आरपी सिंगला ने कहा कि इस मैच के लिए बीसीसीआई की ओर से दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश करने की अनुमति मिल गई है।

उन्होंने कहा कि कोहली के 100वें टेस्ट के लिए बुधवार से टिकटों की बिक्री शुरू हो जाएगी। मैच के दौरान 50 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश करने की अनुमति मिलेगी।

IND vs SL 1st Test: विराट कोहली के 100वें टेस्ट में दर्शकों की होगी स्टेडियम में एंट्री, प्रैक्टिस सेशन में दिखाई विराट ने विराट ताकत
IND vs SL 1st Test: विराट कोहली के 100वें टेस्ट में दर्शकों की होगी स्टेडियम में एंट्री, प्रैक्टिस सेशन में दिखाई विराट ने विराट ताकत

फैंस के साथ पूरी टीम को इस बात की उम्मीद है कि कोहली अपने 100वें टेस्ट में शतक में ठोकेंगे। श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से आराम पाने वाले कोहली ने अपने इस टारगेट को पूरा करने के लिए प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। कोहली ने पिछले दो साल से ज्यादा समय से इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई शतक नहीं बनाया है।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने समाचार एजेंसी से कहा, ‘भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेला जाने वाला पहला टेस्ट मैच अब बिना दर्शकों के नहीं होगा।

दर्शकों को अनुमति देने का निर्णय राज्य क्रिकेट संघों द्वारा लिया जाता है और मौजूदा परिस्थितियों में यह विभिन्न कारकों पर आधारित है।’ शाह ने साथ ही कोहली के 100वें टेस्ट के लिए उन्हें अपनी शुभकामनाएं भी दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दिल्ली विश्वविद्यालय में Vande Mataram Guidelines का पालन, क्या हैं ये नए नियम?

Vande Mataram Guidelines: दिल्ली विश्वविद्यालय में हाल ही में हुए एक विशेष आयोजन ने...

महाशिवरात्रि 2026: इस पावन पर्व पर लक्ष्मी नारायण राजयोग का अद्भुत संयोग

Mahashivratri 2026: फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाने वाला...

एंड्रॉइड 17 बीटा 1 की रिलीज टली: क्या हैं नई उम्मीदें और खासियतें?

Android 17: टेक जगत में हलचल मचाने वाली खबरों के बीच गूगल ने अपने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें