back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

बेगूसराय में दिनदहाड़ स्वर्ण व्यवसायी के घर में घुसे नकाबपोश अपराधी, मालकिन को बंधक बना कैश और जेवरात लूटकर चलते बने

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेगूसराय जिले में स्वर्ण कारोबारी लगातार अपराधियों के निशाने पर हैं। बुधवार को दिन दहाड़ बेखौफ अपराधियों ने एक व्यवसायी के घर में घुसकर भीषण लूटपाट करते हुए इलाके में दहशतगर्दी की।

- Advertisement -

घटना जिला मुख्यालय के नगर थाना क्षेत्र स्थित मुंगेरीगंज मोहल्ले की है। इस घटना में स्व.चंद्रभूषण मंडल के घर में घुसकर अपराधियों ने करीब एक सौ ग्राम सोने का आभूषण और एक लाख रुपया लूट लिया है। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस घर एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है।

- Advertisement -

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि स्वर्गीय चंद्रभूषण मंडल की पत्नी बबीता देवी मेन रोड में ज्वेलरी दुकान चलाती है। बुधवार कि सुबह करीब नौ बजे बबीता देवी बच्चों को विद्यालय पहुंचा कर घर वापस आई थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में 'हलफनामा' हलचल: 42 Bihar MLAs को हाई कोर्ट का नोटिस, छिपाई गई जानकारियों पर मांगा जवाब

इसी दौरान पीछे से दो नकाबपोश युवक घर में घुस आए। बबीता देवी का मुंह बंद कर उसे अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद अपराधियों के डर से गोदरेज खोलकर सोने का चैन, कान की बाली सहित एवं करीब एक सौ ग्राम आभूषण तथा एक लाख नगद लेकर अपराधी फरार हो गए।

अपराधियों के भागते ही हल्ला होने पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए तथा नगर थाना को भी सूचना दी गई। मौके पर स्वर्ण व्यवसायी संघ के पदाधिकारी भी पहुंचे तथा जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी एवं मामले का उद्भेदन नहीं होने पर आंदोलन की धमकी दी है। इधर, दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस वारदात से व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। जांच में जुटी पुलिस को पीड़ित के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नहीं दिखी है, जिसके बाद पुलिस की टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

वॉशिंग मशीन: नया जैसा चमकाने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स

Washing Machine: अगर आपकी वॉशिंग मशीन धीरे-धीरे अपनी चमक खो रही है, दुर्गंध दे...

मनी मार्केट फंड्स: अतिरिक्त नकदी को सुरक्षित और सुलभ बनाने का स्मार्ट तरीका

Money Market Funds: वित्तीय बाजारों में अपनी अतिरिक्त नकदी को सुरक्षित रखते हुए जरूरत...

Radhika Pandit की 10 खूबसूरत तस्वीरें: सादगी और ग्लैमर का बेमिसाल संगम

Radhika Pandit News: साउथ सिनेमा के 'रॉकिंग स्टार' यश की पत्नी राधिका पंडित भले...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें