back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

बिरौल रोमियो हत्याकांड: मुख्य आरोपी गिरफ्त से दूर, माले की दो टूक, पुलिस प्रशासन धमकाता है, अब लड़ेंगे दरभंगा से राजधानी तक लड़ाई

spot_img
- Advertisement - Advertisement
बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। संदीप उर्फ रोमियो हत्या के पिछे छूपा रहस्य उजागर नहीं किये जाने व मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी अब तक नहीं किये जाने को लेकर भाकपा माले बिरौल एरिया कमेटी के नेतृत्व में मनरेगा कार्यालय बिरौल से प्रतिवाद मार्च निकाला।
मार्च एसडीओ एवं एसडीपीओ कार्यालय के रास्ते थाना होते हुए मार्च कोठी चौक आकर सभा में तब्दील हो गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बिरौल पुलिस और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सभा संबोधित करते हुए एरिया सचिव मनोज यादव ने कहा कि भाजपा जदयू के दोहरी शासन में हत्या,अपराध, छिनतई सहित दलित गरीब का उत्पीड़न बढ़ा है। पुलिस, भूमाफिया और पूंजीपतियों का गहरा तालमेल है। इसका भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने आंदोलन के जरिए निंदा करता है।
साथ इस प्रतिवाद के जरिए बिरौल थानाध्यक्ष और एसडीपीओ को चेतावनी देते हुए मांग करते हैं कि संदीप हत्या कांड के मुख्य आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। साथ ही, इस कांड का उद्भेन में तेजी लाकर अपराधी को अपराध के दायरे में लाकर सजा दिलवाया जाए।
श्री यादव ने कहा कि अपराध और अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले को धमकाने के बजाय कार्रवाई की जा रही है। अन्यथा माले पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए इस लड़ाई को एसएसपी, आईजी के साथ-साथ पटना तक लड़कर इंसाफ दिलाने को प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में बैधनाथ यादव, रामविलास सदा, सोती सदा, रामसागर राम, सुनीता देवी, आरती देवी, पूनम देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

वॉशिंग मशीन: नया जैसा चमकाने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स

Washing Machine: अगर आपकी वॉशिंग मशीन धीरे-धीरे अपनी चमक खो रही है, दुर्गंध दे...

मनी मार्केट फंड्स: अतिरिक्त नकदी को सुरक्षित और सुलभ बनाने का स्मार्ट तरीका

Money Market Funds: वित्तीय बाजारों में अपनी अतिरिक्त नकदी को सुरक्षित रखते हुए जरूरत...

Radhika Pandit की 10 खूबसूरत तस्वीरें: सादगी और ग्लैमर का बेमिसाल संगम

Radhika Pandit News: साउथ सिनेमा के 'रॉकिंग स्टार' यश की पत्नी राधिका पंडित भले...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें