spot_img

मुजफ्फरपुर में मछली विवाद में Double Murder, पैक्स अध्यक्ष और उनके भाई की दिन-दहाड़ गोली मारकर हत्या

spot_img
- Advertisement -

स वक्त की बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) जिले से आ रही है जहां अपराधियों ने डबल मर्डर (Double Murder) की घटना को अंजाम दिया है। गुरुवार को अपराधियों ने मछली मारने के विवाद में साहेबगंज के गौरा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष राजेश सहनी (PACS Chairman) और उनके भाई मुकेश सहनी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,साहेबगंज प्रखंड के बैरिया गांव मेंगुरुवार की सुबह मछली मारने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। धीरे-धीरे मामला उग्र होता बवाल में बदल गया। इसमे एक पक्ष ने ताबड़तोड़ गोली चला दी। इससे पैक्स अध्यक्ष और उनके भाई की मौत हो गई। ताबड़तोड़ कई गोलियों की बौछार में दो लोग घायल भी हुए हैं। मौके से एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर में मॉड्यूलर फर्नीचर से मिलेगी रफ्तार ! 14.74 करोड़ से लगेगी फर्नीचर फैक्ट्री

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पैक्स अध्यक्ष के परिजनों और भतीजे ने बताया कि रामा सिंह के बेटे मनीष सिंह ने मछली मारने को लेकर ही चाचा की हत्या कर दी। मृतकों में से एक राजेश सहनी पैक्स अध्यक्ष थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर में मॉड्यूलर फर्नीचर से मिलेगी रफ्तार ! 14.74 करोड़ से लगेगी फर्नीचर फैक्ट्री

राजेश सहनी और मनीष सिंह दोनों एक तालाब पर अपना स्वामित्व होने का दावा कर रहे थे। गुरुवार की दोपहर तालाब में मछली मारने को लेकर दो पक्षों के बीच पहले विवाद हुआ। कुछ देर में विवाद बढ़ा तो मारपीट शुरू हो गई।

देखते ही देखते गोलीबारी शुरू हो गई। गोली लगने से पैक्स अध्यक्ष राजेश सहनी और उसके भाई मुकेश सहनी की मौके पर मौत हो गई है। मौत होते ही सनसनी मच गई। गांव में तनाव बना हुआ है। भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर में मॉड्यूलर फर्नीचर से मिलेगी रफ्तार ! 14.74 करोड़ से लगेगी फर्नीचर फैक्ट्री

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अरे कमाता तो कुत्ता भी है…! ‘कुत्ता’ के बयान पर मचा बवाल!

Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने राजगीर में एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर हमला बोलते हुए विवादित टिप्पणी की। उन्होंने 'कुत्ता' शब्द का इस्तेमाल किया और#BiharPolitics,#DilipJaiswal,#ControversialStatement

दरभंगा में खूनी संघर्ष: हत्या-गोलीकांड के बाद नाले से मिली पिस्तौल, ASI की जान बची

Darbhanga Crime: दरभंगा के ओझौल गांव में हुए गोलीकांड और हत्या मामले में पुलिस ने नाले से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। सहायक दरोगा मोहम्मद मोबीन का सफल ऑपरेशन हुआ,#DarbhangaCrime,#BiharPolice,#OjhaulVillage

दरभंगा में सिर्फ पानी की बोतल के लिए हत्या! बेनीपुर में खूनी वारदात, पुलिस ने दबोचा मुख्य हत्यारा

Benipur Crime: बेनीपुर के मोतीपुर गांव में पानी की बोतल के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रमोद साहु को गिरफ्तार कर#BenipurCrime,#BiharPolice,#MotipurMurder

दरभंगा वालों ध्यान दें! 1 जुलाई को सुबह-सुबह गुल रहेगी बिजली, 17 इलाके प्रभावित, देखें लिस्ट

Darbhanga News: दरभंगा के निवासियों के लिए जरूरी खबर! 01 जुलाई, 2026 को लक्ष्मीसागर उपकेंद्र से जुड़े 17 इलाकों में सुबह 7:30 बजे से 10:00 बजे तक बिजली नहीं आएगी।#DarbhangaNews,#BiharPowerCut,#Laxmisagar