back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

दरभंगा के बिरौल में जलमीनार पर बिजली विभाग का बकाया, काट दी बिजली, अब हैंडपंप के सहारे प्यास बुझा रहे लोग

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। प्रखंड के ग्राम पंचायत राज अकबरपुर में गर्मी से पहले ही पेयजल की समस्या शुरू हो (water tower in darbhanga’s biraul) गई है। इसका ठीकरा ग्रामीण पंचायत सचिव और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर फूटा है। पढ़िए उत्तम सेन गुप्ता की रिपोर्ट।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इससे पेयजल के लिए लोगों को निजी स्त्रोत हैंडपंप का सहारा लेना पड़ रहा है। इसकी मुख्य वजह बिल का भुगतान नहीं होना है। स्थानीय जलमीनार का बिजली बिक बकाया है।

- Advertisement -

इससे विद्युत विभाग की ओर से पंचायत के चार वार्ड में स्थापित जलमीनार स्थल पर बिजली कनेक्शन काट दिया गया है।ग्रामीण संतोष झा ने बताया
कि गर्मी शुरू होने से पहले ही गांव में लोग पेयजल की समस्या से जूझने लगे हैं। अकबरपुर बेंक के गिरजा देवी,अनीता देवी, भवानी देवी, माला देवी, राजेंद्र झा, सुमन झा, इत्यादि ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत मे अन्य वार्ड की तरह

दरभंगा के बिरौल में जलमीनार पर बिजली विभाग का बकाया, काट दी बिजली, अब हैंडपंप के सहारे प्यास बुझा रहे लोग
दरभंगा के बिरौल में जलमीनार पर बिजली विभाग का बकाया, काट दी बिजली, अब हैंडपंप के सहारे प्यास बुझा रहे लोग

सरकार ने नलजल योजना के तहत पंचायत के 4, 6, 11 एवं 12 यानी चार वार्ड में भी घर-घर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराये हैं। लेकिन पंचायत सचिव की लापरवाही से बिजली विभाग को बिल की अदायगी नहीं किया गया।

इससे उक्त जलमीनार से लोगों के घरों में पेयजल की सप्लाई बंद हो चुकी है। वार्ड 4 के सदस्य मुन्नी झा ने बताया कि पूर्व के बकाया राशि का भुगतान नहीं होने से बिजली विभाग ने विद्युत कनेक्शन काट दिया है।

पंचायत की ओर से जब तक बिल का भुगतान नहीं किया जाएगा विभाग कनेक्शन नहीं देगी। अकबरपुर बेंक पंचायत के मुखिया विशंभर पासवान ने बताया कि विभाग की लापरवाही से इस तरह की समस्या उत्पन्न हुई है। अब सवाल यह उठता है कि वार्डों में इस तरह की समस्या का समाधान समय रहते नहीं किया गया तो इन आंदोलन ही रास्ता बचेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

नव्या नवेली नंदा: ट्रोलर्स पर बरसीं अमिताभ की नातिन, बताया सोशल मीडिया पर पर्सनल चीजें क्यों नहीं करतीं शेयर!

Navya Naveli Nanda News: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की नातिन हमेशा से लाइमलाइट...

भारत में लॉन्च हुई नई Volkswagen Tayron: प्रीमियम सेगमेंट में क्या यह होगी गेम चेंजर?

Volkswagen Tayron: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में प्रीमियम तीन-रो एसयूवी सेगमेंट में हलचल मचाने के...

ग्रामीण युवा और Artificial Intelligence: नए अवसरों का द्वार

Artificial Intelligence: देश के ग्रामीण क्षेत्रों में अब युवाओं के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का...

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का संकट: Pat Cummins पर भड़के फैन ने लगाए गंभीर आरोप!

Pat Cummins: क्रिकेट प्रेमियों, क्या आप जानते हैं कि जब कोई टीम बड़े टूर्नामेंट...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें