spot_img

सिवान में स्कूल जा रहे शिक्षक की घेरकर हत्या, पांच हमलावरों ने ताबड़तोड़ मारी गोली, हत्या के विरोध में शव को रखकर किया रघुनाथपुर-दरौली सड़क जाम

spot_img
- Advertisement -

सिवान इस वक्त की सबसे बड़ी खबर है। यहां जिले के असांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक शिक्षक प्रमोद पांडेय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह बभनौली मध्य विद्यालय में पढ़ाने जा रहे थे। इसी दौरान बभनौली चंवर के समीप चार-पांच की संख्या में रहे अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी।

- Advertisement -

शिक्षक प्रमोद पांडेय असांव थाना के पचबेनिया थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पचबेनिया निवासी प्रमोद पांडेय बभनौली स्थित मध्य विद्यालय में शिक्षक हैं। हत्या के बाद ग्रामीणों ने रघुनाथपुर-गुठनी मुख्य मार्ग पर शव को रख जाम कर दिया है। इस घटना के बाद ग्रामीण काफी आक्रोशित दिख रहे है। फिलहाल मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दी गयी है।

- Advertisement -
सिवान में स्कूल जा रहे शिक्षक की घेरकर हत्या, पांच हमलावरों ने ताबड़तोड़ मारी दो गोली, हत्या के विरोध में शव को रखकर किया रघुनाथपुर-दरौली सड़क जाम
सिवान में स्कूल जा रहे शिक्षक की घेरकर हत्या, पांच हमलावरों ने ताबड़तोड़ मारी दो गोली, हत्या के विरोध में शव को रखकर किया रघुनाथपुर-दरौली सड़क जाम

वे शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे अपनी बाइक से विद्यालय जा रहे थे। तभी बभनौली चंवर में अपराधियों ने उन्हें दो गोली मार दी। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सुबह-सुबह हुई इस घटना से हड़कंप मच गया है।ग्रामीणों की माने तो शिक्षक अपने घर से विद्यालय जाने के लिए निकला था। तभी रास्ते में घात लगाए अपराधियों ने उसे घेर कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। शिक्षक के शरीर पर चार जगह गोलियों के निशान मिले हैं। हत्या की घटना की सूचना मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

- Advertisement -
सिवान में स्कूल जा रहे शिक्षक की घेरकर हत्या, पांच हमलावरों ने ताबड़तोड़ मारी दो गोली, हत्या के विरोध में शव को रखकर किया रघुनाथपुर-दरौली सड़क जाम
सिवान में स्कूल जा रहे शिक्षक की घेरकर हत्या, पांच हमलावरों ने ताबड़तोड़ मारी दो गोली, हत्या के विरोध में शव को रखकर किया रघुनाथपुर-दरौली सड़क जाम

घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने रघुनाथपुर-दरौली सड़क जाम कर दिया है। सूचना पर पुलिस पहुंच गई है। लोगों को समझा बुझाकर जाम को खुलवाया गया।

घटना की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। स्वजनों के विलाप से माहौल गमगीन है। आखिरकार उन्हें गोली क्यों मारी गई? इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस पुरानी दुश्मनी समेत कई बिंदुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है। ग्रामीणाें का मानना है कि जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया है उससे लगता है कि सुनियोजित तरीके से पूरी वारदात की गई है।

घटना की सूचना मिलते असांव थानाध्यक्ष इंद्रदेव महतो, दरौली थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल, आंदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार, एसआइ विकास कुमार, एएसआइ विनय कुमार, जगदीश प्रसाद एवं रघुनाथपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे थे।

आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नोरबाजी करते हुए एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे। जानकारी के अनुसार बदमाशों ने प्रमोद पांडेय की पेट में दो गोली मारी थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

राम-सीता और महादेव मंदिर : दरभंगा में भक्ति का सैलाब! 251 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, इस दिन होगी राम-सीता की मूर्ति स्थापना

Darbhanga News: दरभंगा के जाले प्रखंड में नवनिर्मित सीताराम मंदिर में मूर्ति स्थापना से पहले 251 कन्याओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। पूरा क्षेत्र भक्ति में सराबोर है, बुधवार#DarbhangaNews,#KalashYatra,#SitaramMandir

मासूमों पर भारी पड़ी शादी की खुशी! भागलपुर में हर्ष फायरिंग ने दो बच्चों को किया लहूलुहान, गांव में आक्रोश

Bihar Firing: भागलपुर के नवगछिया में शादी समारोह की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब हर्ष फायरिंग में दो मासूम बच्चे सौरभ और तुफान गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों में#BiharFiring,#BhagalpurNews,#NaugachhiaCrime

दरभंगा फैज हत्याकांड : इंसाफ मंच ने मांगा इंसाफ, नौकरी, मुआवजा और कार्रवाई पर फूटा गुस्सा!

Darbhanga Crime News: दरभंगा में फैज अहमद की नृशंस हत्या के बाद जनता का गुस्सा फूट पड़ा है। इंसाफ मंच ने वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर 20 लाख मुआवजे और पुलिस की कार्यशैली प#DarbhangaCrime,#InsaafManch,#BiharPolice

ऐसी दीवानगी देखी है कहीं? : अखिलेश यादव के लिए खंभे पर चढ़े SP सांसद, फाड़कर फेंके विवादित पोस्टर

Anand Bhadauria: सीतापुर में अखिलेश यादव पर विवादित पोस्टर देख सपा सांसद आनंद भदौरिया भड़क गए। उन्होंने खुद खंभे पर चढ़कर बैनर फाड़े और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।#AnandBhadauria,#SitapurNews,#SamajwadiParty