spot_img

दरभंगा के सिंहवाड़ा की अमृता कुमारी ने मारी BPSC में बाजी, बनीं प्रोफेसर

spot_img
- Advertisement -

सिंहवाड़ा। अमृता कुमारी (Amrita Kumari) शिक्षा जगत की एक नई सोच है जो उड़ान भरने को तैयार है। तमाम, उतार-चढ़ाव को जीवन में झेलते आज अमृता शैक्षणिक अमृत बांटने को तैयार हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,रामपुरा पंचायत की अमृता कुमारी ने बीपीएससी में बाजी मारी है। सफलता के परचम आज पूरे सिंहवाड़ा प्रखंड को चमत्कृत गूंजित कर रहा है। और करे भी क्यों ना। अमृता कुमारी प्रोफेसर पद पर जो चयनित हुईं हैं। फिलहाल, मध्य विद्यालय में शिक्षका पद पर कार्यरत अमृता कुमारी अब शैक्षणिक ऊंचाई को बुलंद करने के हौंसले के साथ बहुत तेज कदमताल कर चुकी हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में महीनों से जला ट्रांसफार्मर, सूख रहे खेत... आखिर कब जागेगा बिजली विभाग?

परिवार की सेवा की जिम्मेदारी और फिर स्कूल में बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर एक कुशल नागरिक बनाने के बीच अमृता की जिद ने अपने अरमानों को जीना नहीं छोड़ा। इसी को ढ़ाल बनाकर पठन-पाठन और स्कूली बच्चों के उज्जवल भविष्य को लेकर सजग रामपुरा की महिला शिक्षका अमृता कुमारी ने पीएचडी की शिक्षा ग्रहण की।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा: दो दिन से लापता अधेड़ की बंद घर में मिली लाश, FSL टीम पहुंची! बड़ी तहकीकात
दरभंगा के सिंहवाड़ा की अमृता कुमारी ने मारी BPSC में बाजी, बनीं प्रोफेसर
दरभंगा के सिंहवाड़ा की अमृता कुमारी ने मारी BPSC में बाजी, बनीं प्रोफेसर

फिर उन्होंने बिहार लोक सेवा आयोग की प्रतियोगीता परीक्षा में सफल होकर महिला सशक्तीकरण को मजबूत कर इलाके का नाम रौशन किया है। सरकारी प्रशिक्षण महाविद्यालय में व्याख्यता (प्रोफेसर) पद पर चयनित अमृता कुमारी रामपुरा

मध्य विद्यालय में शिक्षिका पद पर अभी कार्यरत हैं। बच्चों को शिक्षा देने व पारिवारिक जीवन के बीच बीपीएससी के कठिन परीक्षा में सफल होकर को मजबूत इरादे से उच्च शिक्षा ग्रहण की है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के किसानों का सपना होगा पूरा! वर्मीकम्पोस्ट से अब खेत भी लहलहाएंगे और जेब भी भरेगी

अध्यन के प्रति लगन, कठिन परिश्रम व हौसले की उड़ान
के बीच अमृता शिक्षक से अब प्रोफेसर बनेगी। इस सफलता का श्रेय वह अपने पति अभियंता अजीत कुमार चौबे, ससुर पूर्व प्रधानाचार्य लक्ष्मेश्वर चौबे को देती है। अमृता अपने माता-पिता समस्तीपुर के डॉ. माला ठाकुर व डॉ. अशोक ठाकुर को मार्ग दर्शक के रूप में मानती हैं।

दरभंगा के सिंहवाड़ा की अमृता कुमारी ने मारी BPSC में बाजी, बनीं प्रोफेसर
दरभंगा के सिंहवाड़ा की अमृता कुमारी ने मारी BPSC में बाजी, बनीं प्रोफेसर

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट पद पर सफलता प्राप्त करने पर बधाई देने वालों में विद्यालय परिवार के साथ स्थानीय विधायक सह श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार, प्रखंड प्रमुख पुष्पा झा, उप प्रमुख साजिद मुजफ्फर बब्लू, जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश ठाकुर, मुखिया पप्पू चौधरी, गणेश चौबे, मणिकांत झा शामिल हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

‘CM सम्राट चौधरी के इशारे पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर’, तेजस्वी का सनसनीखेज दावा!

Bihar Encounter: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में मुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इसे सीएम के इशारे पर हुई का#BiharEncounter,#TejashwiYadav,#SamratChoudhary

रूह कांप जाएगी! डे-केयर में बच्चे को बाथरूम में बंद किया: वॉशिंग मशीन में बैठाया, टॉयलेट जेट से पानी डाला, वीडियो वायरल

Bengaluru Child Abuse: बेंगलुरु में कैपजेमिनी के डे-केयर सेंटर में 2-3 साल के मासूम बच्चे से बर्बरता का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में बच्चे को टॉयलेट जेट से पानी डालते और वॉशिं#BengaluruNews,#ChildAbuse,#Capgemini

बिहार के मौसम में क्या है नया? पूसा कृषि विश्वविद्यालय से आई ताजा रिपोर्ट, जानें आज का हाल!

Bihar Weather: बिहार के मौसम को लेकर डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर ने 02 जुलाई 2026 के ताजा आंकड़े जारी किए हैं। बारिश का इंतजार बरकरार है।#BiharWeather,#PusaAgriculture,#SamastipurNews

बिहार में भ्रष्टाचार पर CM Samrat का ‘मास्टरस्ट्रोक’! 9 प्रमंडलों में खुलेंगे स्पेशल कोर्ट, भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं

Bihar Vigilance: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भ्रष्टाचार पर बड़ा हमला बोलते हुए 9 प्रमंडलों में विशेष निगरानी न्यायालय खोलने का ऐलान किया है। अब जिले-अनुमंडल तक निगरानी#BiharNews,#SamratChoudhary,#AntiCorruption