spot_img

यूक्रेन में फंसे दरभंगा के बेनीपुर के दो लाडले लौटे घर, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत, खिलाई मिठाई, सुनी आपबीती

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर। प्रखंड क्षेत्र के दो छात्रों का यूक्रेन से सकुशल शुक्रवार को वतन अपने घर तक वापसी (Two ladles of Benipur returned home) हो गया। छात्रों को देखने के लिए आज लोगों की हुजूम उमड़ पड़ी। वहीं,उनके स्वागत में स्थानीय जनप्रतिनिधि और दर्जनों पंचायत समिति सदस्य बस पड़ाव पर अभिनंदन के लिए मौजूद थे। जहां, उनका भव्य स्वागत करते हुए मिठाई खिलाकर अपने लाडले का सकुशल वापसी का खुल कर खुशी का इजहार किया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र के नवादा से निवासी गणेश साहु एवं मोतीपुर गांव के दीपक कुमार साहु यूक्रेन अवस्थित विनीत शाह विश्वविद्यालय में मेडिकल के तृतीय वर्ष के छात्र हैं। जो वर्तमान समय में यूक्रेन और रूस युद्ध के बीच दहशत के माहौल में पल पल अपने जीवन को और असुरक्षित महसूस कर रहे थे। जिन्हें भारत सरकार के सफल निर्देशन में आज अपने घर तक सकुशल वापसी हो गया।

- Advertisement -

इस दौरान छात्र द्वय ने बताया कि 24 फरवरी को उनके आवास से 3 किलोमीटर दूर  प्रथम ब्लास्ट हुआ जिसके बाद से वे लोग अपने को असुरक्षित और दहशत के माहौल में जी रहे थे और 24 फरवरी से ही अंतरराष्ट्रीय उड़ाने रद्द कर दी गई थी।

अंततः उन्होंने यूक्रेन सरकार की अपील बंकर में जाने की को नकारते हुए पैदल ही रोमानिया बॉर्डर की ओर चल पड़े। लेकिन उन्हें रोमानिया बॉर्डर पर 18 घंटे तक रोक दिया गया और घुसने तक में पाबंदी लगा दी गई थी। रोमानिया में उन्हें जहां, 7 डिग्री तापमान के बीच समय बिताने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

लेकिन, भारतीय दूतावास से संपर्क के बाद स्थिति सामान्य हुई और भोजन के साथ-सथ हीटर की व्यवस्था हुई उन्हें सुरक्षित भारत सरकार के विमान से 2 मार्च को सकुशल दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उतारा गया।

इसके बाद मन मस्तिष्क से दहशत और भय का माहौल दूर हो गया और खुले में हवा में सांस लेने की अहसास होने लगी। उसके बाद सरकार के प्रबंधन से ही उन्हें आज दरभंगा हवाई अड्डे से घर के लिए रवाना किया गया जहां आज अपनों के बीच आकर काफी सुकून महसूस कर रहा हूं।

इस अवसर पर छात्र के पिता हरीश चंद्र साहू भी मौजूद थे जहां दोनों लाड़ले को सभी गले लगाकर आशीष दे रहे थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में बंपर तबादले से हड़कंप! 427 अधिकारी इधर से उधर, सरकारी वेबसाइट भी हुई डाउन

Bihar Transfer News: बिहार में सम्राट चौधरी सरकार ने एक साथ 427 अधिकारियों का बंपर तबादला कर दिया है। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट भी ठप पड़ गई।#BiharTransferNews,#SamratChoudhary,#BiharGovernment

बिहार में भारी बारिश का खतरा! पटना समेत 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, क्या आपका शहर भी है शामिल?

Bihar Weather: बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। IMD ने पटना समेत 12 जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 25 जिलों में येलो अलर्ट है। एक महिला क#BiharWeather,#MonsoonBihar,#PatnaRain

सावधान! अब ऊबर की हर राइड होगी रिकॉर्ड, एम्बुलेंस भी मिलेगी, जानें कैसे

Uber Safety Features: ऊबर इंडिया ने राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म पर यात्रियों और चालकों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए नए फीचर्स जारी किए हैं। इनमें एन्क्रिप्टेड वीडियो रिकॉर्डिंग, एम्बुलेंस सहा#UberSafety,#RoadSafetyIndia,#NitinGadkari

बेगूसराय के BMP सिपाही का काला सच! पत्नी ने खोला राज, उत्पीड़न- जबरन गर्भपात और दबाव!

Gaya Ji Dowry Case: गया जी के महिला थाना में बेगूसराय में तैनात एक BMP सिपाही और उसके परिवार के सात सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न, प्रताड़ना और गर्भपात के लिए दबाव बनाने का गंभीर आरोप ल#GayaJiNews,#DowryHarassment,#BiharPolice