back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

दरभंगा में अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने कहा, अब नेपाल सीमा पर ट्रैक्टर, बाइक और ड्रोन से होगी शराबबंदी की गश्ती, चलेगा तस्करों पर स्पीडी ट्रायल

spot_img
- Advertisement - Advertisement
दरभंगा में अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने कहा, अब नेपाल सीमा पर ट्रैक्टर, बाइक और ड्रोन से होगी शराबबंदी की गश्ती, चलेगा तस्करों पर स्पीडी ट्रायल
दरभंगा में अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने कहा, अब नेपाल सीमा पर ट्रैक्टर, बाइक और ड्रोन से होगी शराबबंदी की गश्ती, चलेगा तस्करों पर स्पीडी ट्रायल

रभंगा। आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा के सभागार में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (Additional Chief Secretary KK Pathak) की अध्यक्षता में दरभंगा प्रमंडल के तीनों जिलों के शराबबन्दी अभियान की समीक्षा बैठक की गयी।

- Advertisement -

बैठक में पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण
के माध्यम से आयुक्त की ओर से शराबबंदी अभियान के अंतर्गत तीनों जिला द्वारा अब तक किए गए कार्रवाई से अवगत कराते हुए बताया गया कि 01 अप्रैल 2016 से फरवरी 2022 तक दरभंगा में 7,053 अभियोग दर्ज कराये गए एवं 8,583 गिरफ्तारी हुई। 05 लाख 32 हजार 894 लीटर अवैध देसी-विदेशी शराब भी जब्त की गयी। 1327 वाहन जब्त किए गए। वहीं, 97 भूमि की जप्ति हुई।

- Advertisement -
दरभंगा में अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने कहा, अब नेपाल सीमा पर ट्रैक्टर, बाइक और ड्रोन से होगी शराबबंदी की गश्ती, चलेगा तस्करों पर स्पीडी ट्रायल
दरभंगा में अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने कहा, अब नेपाल सीमा पर ट्रैक्टर, बाइक और ड्रोन से होगी शराबबंदी की गश्ती, चलेगा तस्करों पर स्पीडी ट्रायल

वहीं मधुबनी में
13023 अभियोग दर्ज कराये गए। 13956 गिरफ्तारी हुई। 10 लाख 14 हजार 333 लीटर अवैध देसी-विदेशी शराब की जब्त की गयी। 4260 वाहन जब्त किए गए। 26 भूमि की जब्ति हुई।

- Advertisement -

समस्तीपुर में
7686 अभियोग दर्ज कराये गए। 7141 गिरफ्तारी हुई। 09 लाख 03 हजार 639 लीटर अवैध देसी-विदेशी शराब की जब्त की गयी। 1315 वाहन जब्त किए गए। 19 भूमि की जब्ति हुई, जबकि शराब विनष्टीकरण दरभंगा में 97.53 प्रतिशत्, मधुबनी में 98.38 प्रतिशत एवं समस्तीपुर में 97.87 प्रतिशत हुई है।

दरभंगा में अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने कहा, अब नेपाल सीमा पर ट्रैक्टर, बाइक और ड्रोन से होगी शराबबंदी की गश्ती, चलेगा तस्करों पर स्पीडी ट्रायल
दरभंगा में अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने कहा, अब नेपाल सीमा पर ट्रैक्टर, बाइक और ड्रोन से होगी शराबबंदी की गश्ती, चलेगा तस्करों पर स्पीडी ट्रायल

 स्पीडी ट्राइल के संबंध में
बताया गया कि दरभंगा में 24, मधुबनी में 21 एवं समस्तीपुर में 64 मामलें में सजा दिलाने की कार्रवाई की जा रही है।
अपर मुख्य सचिव ने तीनों जिले के विशेष लोक अभियोजकों से मार्च माह में 10 से 15 मामलें में सजा दिलवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शराब के मामलें में दुबारा पकड़े जाने पर अब जमानत नहीं मिलेगी, इसलिए वैसे शराब माफिया जो दुबारा पकड़े गये हैं, उनके खिलाफ स्पीडी ट्राइल चलवाकर उन्हें सजा दिलवायी जाए।

तीनों जिलो के विशेष लोक अभियोजकों ने मार्च माह में अपने अपने जिले के 10 से 15 मामलों का निष्पादन कराने का आश्वासन दिया।

शराबबंदी अभियान के अंतर्गत छापेमारी की समीक्षा के दौरान अपर मुख्य सचिव ने कहा कि दरभंगा में 05, मधुबनी में 06 एवं समस्तीपुर में 10 एएलटीएफ (एंटी लिकर टास्क फोर्स) कार्यरत हैं, जिन्हें वाहन और मोबाईल की सुविधा उपलब्ध करायी जा चुकी है, इसलिए लगातार छापेमारी करवाई जाए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga JNV पचाढ़ी में SBI के सहयोग से हुआ भव्य Tree Plantation Drive, 500 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
दरभंगा में अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने कहा, अब नेपाल सीमा पर ट्रैक्टर, बाइक और ड्रोन से होगी शराबबंदी की गश्ती, चलेगा तस्करों पर स्पीडी ट्रायल
दरभंगा में अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने कहा, अब नेपाल सीमा पर ट्रैक्टर, बाइक और ड्रोन से होगी शराबबंदी की गश्ती, चलेगा तस्करों पर स्पीडी ट्रायल

नदी घाट के क्षेत्र में ट्रैक्टर एवं बाइक में साइरन लगाकर गश्ती करवाई जाए। उन्होंने कहा कि सभी जिलों को ड्रोन उपलब्ध कराया जा चुका है। जिसका प्रयोग लगातार कर अवैध शराब बनाने वाले को पकड़ा जाए। ब्रेथ एनालाइजर का प्रतिदिन प्रयोग होना चाहिए।

उन्होंने मधुबनी जिले के नेपाल सीमा पर नियुक्त सीमा सुरक्षा बल को सीमा क्षेत्र में ट्रैक्टर एवं बाइक से गश्ती करवाने, लगातार ड्रोन के साथ छापेमारी करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक, मधुबनी को सीमा सुरक्षा बल के साथ महिला पुलिस एवं जिला पुलिस बल के जवान को प्रतिनियुक्त करने एवं लगातार नेपाल सीमा क्षेत्र में गश्ती करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र के अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को भी लगातार नेपाल भारत सीमा क्षेत्र में गस्ती करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कमतौल Kidnapping Case में बड़ा एक्शन...नाबालिग के अपहरणकर्ताओं के घर बजी डुगडुगी, पुलिस ने इश्तेहार चिपकाकर दी आखिरी चेतावनी!
दरभंगा में अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने कहा, अब नेपाल सीमा पर ट्रैक्टर, बाइक और ड्रोन से होगी शराबबंदी की गश्ती, चलेगा तस्करों पर स्पीडी ट्रायल
दरभंगा में अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने कहा, अब नेपाल सीमा पर ट्रैक्टर, बाइक और ड्रोन से होगी शराबबंदी की गश्ती, चलेगा तस्करों पर स्पीडी ट्रायल

सीमा सुरक्षा बल की ओर से बताया गया
कि उनके 27 चौकी भारत-नेपाल सीमा पर हैं। अवैध शराब लाने के रूट की भी जानकारी उन्हें हो गयी है। गश्ती बढ़ाये जाने पर शराब माफिया पकड़ में आ जाएंगे। समीक्षा के दौरान उन्होंने जीविका को नीरा का उत्पादन करने एवं सतत्जीवीकोपार्जन का लाभ अधिक से अधिक परिवारों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें:  India AI Summit: इंडिया एआई समिट पर शशि थरूर का बड़ा बयान..."कुछ छोटी-मोटी तकनीकी गड़बड़ियां"... बताया ‘बड़ी सफलता’, पढ़िए राहुल गांधी, 'केरल स्टोरी-2' पर तीखी प्रतिक्रिया और आगामी कार्यक्रम और जवाब

बैठक में आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा मनीष कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, मिथिला प्रक्षेत्र ललन मोहन प्रसाद, दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रौशन, मधुबनी के जिलाधिकारी अमित कुमार, समस्तीपुर के जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा अशोक प्रसाद, पुलिस अधीक्षक, मधुबनी डॉ. सत्य प्रकाश एवं समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक ह्दय कान्त, आयुक्त के सचिव देवेन्द्र प्रसाद तिवारी एवं तीनों जिला के उत्पाद अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, विशेष लोक अभियोजक, एसएस.बी. के पदाधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Ramzan 2026: पहले जुम्मे पर उमड़ा आस्था का सैलाब, नन्हे रोज़ेदारों ने पेश की मिसाल

Ramzan 2026: मुक़द्दस माह-ए-रमज़ान अपने साथ रूहानियत और इबादत का पैगाम लेकर आता है,...

रॉयल एनफील्ड 650cc: स्टाइल, पावर और परफॉर्मेंस का परफेक्ट मेल

Royal Enfield 650cc: अगर आप एक ऐसी मोटरसाइकिल की तलाश में हैं जो दमदार...

US Tariffs: ट्रंप के टैरिफ ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को कैसे घेरा?

US Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ का आर्थिक चक्र पर...

Realme P4 Lite: बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में नया गेम चेंजर?

Realme P4 Lite: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में बजट सेगमेंट हमेशा से ही ग्राहकों के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें