spot_img

Muzaffarpur Road Accident : मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में तीन युवक की मौत

spot_img
- Advertisement -

मुज़फ़्फ़रपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र में देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। मृतक तीनों युवकों में दो युवक करजा थाना क्षेत्र (Karja police station in Muzaffarpur) एवं एक सरैया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

- Advertisement -

सड़क हादसे में एक साथ तीन युवकों की
दर्दनाक मौत (Three killed in road accident in Muzaffarpur) से पूरा इलाका थर्रा गया। करजा थाना क्षेत्र के गनौरा इंडा के समीप की घटना शुक्रवार की देर रात बताई जा रही है, जहां सड़क हादसे में तीन युवकों खविंदर राय के पुत्र और रामबाबू राय के पुत्र दोनों करजा थाना क्षेत्र के है वही तीसरा रामबाबू राय का भांजा सरैया निवासी हैं।

- Advertisement -

स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर पहुंची करजा पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।पूछे जाने पर करजा थाना के थानेदार राकेश कुमार ने बताया कि देर रात अज्ञात वाहन से सड़क दुर्घटना हुई थी।

- Advertisement -

इसमें बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई है। तीनों डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। परिजन को इसकी सूचना दे दी गई है। आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। प्रावधान के अनुसार मुआवजा राशि भी मिलेगा।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात्रि करीब 12 बजे तीनों भोज खाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रेवा रोड एनएच 722 से आगे गनौरा इंडा के समीप गांव जाने वाली सड़क में किसी अज्ञात वाहन से जोड़दार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद तीनों सड़क किनारे इधर उधर बिखर गए।

जोरदार आवाज़ सुन आसपास
के लोग दौरे। तबतक टक्कर मारने वाला वाहन फरार हो गया। वहीं तीनो को सड़क पर गिरा देख पहचान कर गांव वालों को इसकी सूचना दी गई। सूचना पर परिजन आनन फानन में पहुंचे लेकिन तबतक तीनों की मौत हो चुकी थी। मृतकों को देख कर परिजन चीत्कार मार रोने लगे।

राहुल विपिन का फुफेरा भाई था। वह शुक्रवार को ही मामा के घर आया था। बिपिन व राहुल आपस मे फुफेरा भाई बताये गए है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार राकेश ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कई जानकारियां मिलेंगी। फिलहाल ठोकर मारने वाली फरार गाड़ी की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है। इसके लिए प्रशासन के स्तर से बात चल रही है।

करजा थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि देर रात सड़क दुर्घटना हुई थी। इसमें बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Breaking: भागलपुर में खौफनाक वारदात: थाने के ठीक सामने बिल्डर को उतारा मौत के घाट, लोग सहमे

Bhagalpur Murder: भागलपुर में तिलकामांझी थाना के सामने बिल्डर बजरंग कुमार की हत्या कर दी गई। शुक्रवार रात से लापता बजरंग का शव उनके कार्यालय में मिला, जिससे इलाके में दहशत फैल गई#BhagalpurMurder,#BiharCrime,#TilkamanjhiThana

पटना में निगरानी का छापा: वेतन आयोग का अधिकारी ₹20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया, मचा हड़कंप!

Bihar Vigilance Action: पटना में निगरानी विभाग ने वेतन आयोग के अवर सचिव आमोद मिश्रा को ₹20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई ₹17 लाख के लंबित एरियर के भुगतान के बद#BiharVigilance,#PatnaNews,#Corruption

“डिप्टी PM बनाना तो बेइज्जती होगी!” नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव का बड़ा वाला बयान

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री बनाने की मांग पर तेज बहस छिड़ गई है। तेजस्वी यादव ने कहा कि यह उनकी बेइज्जती होगी, वे प्रधानमंत्री पद के योग#BiharPolitics,#NitishKumar,#TejashwiYadav

शिक्षकों की खैर नहीं! बिहार में अब लेट होने पर कट जाएगी सैलरी, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश | वेतन चाहिए तो ये कीजिए?

Bihar Education: बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूल के शिक्षकों की उपस्थिति के लिए नए और सख्त नियम जारी किए हैं। अब ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर ऑनलाइन हाजिरी के आधार पर ही वेतन का भु#BiharEducation,#TeacherAttendance,#EShikshaKosh