back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

दरभंगा से दिल्ली BJP को बड़ा झटका: भाजपा के Delhi प्रदेश संगठन मंत्री ई.शरत झा ने BJP छोड़ी, मिथिलावादी पार्टी में शामिल

spot_img
- Advertisement - Advertisement

रभंगा। मिथिलावादी पार्टी ने दरभंगा से दिल्ली तक का विस्तारवादी अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को नव जनप्रतिनिधि मिलन समारोह का आयोजन आनंदपुर सोहरा पंचायत के मुखिया और पार्टी नेता रमन जी झा की अध्यक्षता में हुई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इसमें भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश के संगठन मंत्री ई.शरत झा ने (E.Sharat Jha quits BJP) भाजपा छोड़कर मिथिलावादी पार्टी का दामन थामा। शरत झा ने बड़े ही दुखी मन से कहा कि भाजपा और तमाम राजनीतिक दल मिथिला के नाम वोट लेती है, लेकिन मिथिला के लोगों की ही उपेक्षा करते हैं। अपने शाशनकाल में इन लोगों के केवल मिथिला को लेकर जोन बनाने का काम किया है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा, हर स्तर पर आज मिथिलावासी अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। मिथिला के लोग अब भाजपा में घुटन महसूस कर रहे हैं। कोई सशक्त विकल्प नहीं था। लेकिन अब मिथिला और मैथिलों के लिए मजबूत विकल्प के रूप में मिथिलावादी पार्टी उभरी है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Job Camp: 8वीं, 10वीं पास के लिए बंपर मौका, ₹21,500 सैलरी संग हाथों-हाथ मिलेगी नौकरी

उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में भाजपा सहित बहुत सारे दलों के मजबूत नेता पार्टी की दामन थाम सकते हैं। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल चौधरी ने शरत झा को पार्टी का सदस्यता दिलाई। वहीं, कोषाध्यक्ष सागर नवदिया ने पीला अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया।

साथ ही उन्हें स्थानीय प्राधिकरण चुनाव (एमएलसी) क्षेत्र से मिथिलावादी पार्टी ने अपने उम्मीदवार के रूप में इंजीनियर शरत झा को अपना उम्मीदवार घोषित किया।

इस अवसर पर पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गुलफाम रहमानी, पार्टी के जिला अध्यक्ष सीए अजीत, पार्टी के युवा सेनाध्यक्ष शिवेंद्र वत्स, पार्टी के प्रचारक अविनाश भारद्वाज, msu के जिलाध्य्क्ष वीरेंद्र झा, जिला पार्षद (बेनीपुर) अमित ठाकुर, जिला पार्षद (घनश्यामपुर) धीरज झा, अभिजीत कश्यप, नीतीश कुमार, मुलायम सिंह यादव, विनय ठाकुर, नित्यानंद, दीपक झा, उदय नारायण झा, संतोष मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता हायाघाट प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आकर उपस्थित हुए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Saptahik Rashifal: मेष राशि पर चंद्रमा-मंगल की कृपा, क्या इस सप्ताह चमकेगी किस्मत?

Saptahik Rashifal: ब्रह्मांड की गूढ़ चाल और ग्रहों के सतत परिवर्तन हमारे जीवन पर...

Divya Agarwal: अफवाहों को धता बताकर दिव्या अग्रवाल ने पति अपूर्व पडगांवकर पर लुटाया प्यार, बताई शादी की वजह!

Divya Agarwal News: टीवी की दुनिया की मशहूर अदाकारा दिव्या अग्रवाल अपनी निजी जिंदगी...

Darbhanga News: स्कूल से मनहूस खबर… फांसी से लटकी मिली युवक की लाश, हत्या- खुदकुशी की गुत्थी में पुलिस

Darbhanga News: शुक्रवार की सुबह शहर के लिए एक मनहूस खबर लेकर आई, जब...

Darbhanga News: शॉर्ट सर्किट ने मचाया Kusheshwar Asthan में तांडव, दो परिवारों का आशियाना जलकर राख, लाखों का नुकसान

Kusheshwar Asthan News: शुक्रवार की दोपहर दो परिवारों के सपनों पर तब वज्रपात हो...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें