spot_img

भागलपुर बम ब्लास्ट: पटना से एटीएस की टीम पहुंची, आतंकी कनेक्शन के उलझे तार, मो.आजाद फरार, शोल्जर और शहजाद उगलेगा राज

spot_img
- Advertisement -

भागलपुर जिले के ततारपुर थाना क्षेत्र स्थित काजवलीचक में हुए बम ब्लास्ट (Bhagalpur Bomb Blast) की जांच को लेकर एटीएस की टीम भागलपुर पहुंच चुकी है। इस घटना की जांच के लिए शनिवार को करीब आधा दर्जन एटीएस और बीडीडीएस की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

धमाके की जांच के लिए एटीएस की टीम शनिवार को घटनास्थल पर पहुंची। टीम के सदस्य मलबा से बारूद का नमूना ले रहे हैं। घटनास्थल के आसपास के लोगों से भी जानकारी ले रहे हैं।

- Advertisement -

भवन निर्माण विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। काजवालीचक में हुए धमाके में 14 लोगों की मौत हुई थी। 10 घायलों का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  भागलपुर में खूनी खेल: भाभी से विवाद में देवरानी पर चाकू से हमला, दो गंभीर घायल!

इधर, मुहम्मद आजाद के मकान में चलने वाले ग्रिल कारखाने में विस्फोटक रखे जाने की शक पर एसआइटी ने शुक्रवार की रात हबीबपुर के चमेलीचक-मो. अज्ज्मचक स्थित आजाद के पुश्तैनी घर पर छापेमारी की। इस दौरान उसके दो भाइयों मुहम्मद शोल्जर और शहजाद को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों से हबीबपुर थाने में पूछताछ की जा रही है।

मकान का मालिक मो.आजाद के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया गया है। वह फरार है। जिस मकान में धमाका हुआ वह मो.आजाद का ही है और उसने पटाखा कारोबारी लीलावती को किराए पर दिया था। इलाके में अवैध तरीके से बारूद का भंडारण और पटाखे बनाने की घटना को देखते हुए डीआईजी सुजीत कुमार ने तातारपुर थानाध्यक्ष एसके सुधांशु को सस्पेंड कर दिया है।

यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! भागलपुर, बांका, पीरपैंती, गोराडीह, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा की बेटियों के लिए आ रही 'पिंक बस', कॉलेज जाना अब होगा बेहद आसान और सुरक्षित

एफएसएल के एक्सपर्ट ने घटनास्थल पर आकर जांच की और सैंपल भी ले गए। प्रशासन की ओर से मामले की पूरी रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी गई है। डीआईजी ने बताया कि पुलिस हर स्तर पर मामले की जांच कर रही है।

धमाके में आमोनियम, सल्फर समेत अन्य विस्फोटकों के भंडारण को लेकर इस बात की आशंका की जा रही है कि आजाद अपने ग्रिल कारखाने में भी भंडारण कर रखा था। इसी बिना पर एसआइटी उसकी तलाश कर रही है। आजाद और उसके भाइयों का अतीत भी खंगाला जा रहा है।

आजाद काजवलीचक स्थित घटनास्थल पर एक जमीन-मकान खरीद रखा था। जिसमें वह ग्रिल का कारखाना संचालित कर रखा था। पुलिस चमेलीचक-मोअज्ज्मचक से काजवलीचक में जमीन-मकान खरीदने के पीछे के सच का भी पता लगा रही है।

एफएसएल की टीम पहुंची। जमालपुर से बम निरोधक दस्ते भी आया।दोनों टीमों ने जांच की। शुरुआती जांच में पटाखा बनाने वाले बारूद से विस्फोट की बात सामने आई है। बारूद फटा किस वजह से, इसकी पड़ताल अभी जारी है। सैंपल की जांच के बाद ही साफ हो सकेगा कि विस्फोटक क्या था और इसकी कितनी मात्रा रही होगी।

यह भी पढ़ें:  भागलपुर में हड़कंप! 48 घंटे में खाली करो सरकारी जमीन, प्रशासन का बड़ा एक्शन शुरू

वैसे मलबा हटाने के क्रम में 8-10 किलो बारूद मिले जिसे नष्ट कर दिया गया। बम निरोधक दस्ते को जांच के दौरान कहीं पर कोई बम या उसके अवशेष नहीं मिले हैं। देर शाम तक मलबा हटाने का काम किया गया।

जानकारी के अनुसार, इस ब्लास्ट में 14 लोगों की मौत हो चुकी है और 10 लोग घायल हैं। एटीएस की टीम ततारपुर वार्ड नंबर 19 के काजवलीचक स्थित बम ब्लास्ट स्थल पहुंचकर घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान एटीएम की टीम ने कई अहम चीजें बरामद की हैं।

इस दौरान ब्लास्ट में प्रयुक्त बारूद के अंश भी बरामद हुए हैं। जांच अभी जारी है। उधर एसडीपीओ सिटी के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया है। जिसमें एसएचओ मुजाहिदपुर, हबीबपुर, सबौर, जोगसर एसआई सुनील झा एवं अन्य लोगों को सम्मिलित किया गया हैl एसआईटी टीम को निर्देश दिया गया है कि सभी बिंदुओं पर वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान समय बद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए। एस आई टी की टीम अनुसंधान में जुटी हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Breaking: भागलपुर में खौफनाक वारदात: थाने के ठीक सामने बिल्डर को उतारा मौत के घाट, लोग सहमे

Bhagalpur Murder: भागलपुर में तिलकामांझी थाना के सामने बिल्डर बजरंग कुमार की हत्या कर दी गई। शुक्रवार रात से लापता बजरंग का शव उनके कार्यालय में मिला, जिससे इलाके में दहशत फैल गई#BhagalpurMurder,#BiharCrime,#TilkamanjhiThana

पटना में निगरानी का छापा: वेतन आयोग का अधिकारी ₹20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया, मचा हड़कंप!

Bihar Vigilance Action: पटना में निगरानी विभाग ने वेतन आयोग के अवर सचिव आमोद मिश्रा को ₹20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई ₹17 लाख के लंबित एरियर के भुगतान के बद#BiharVigilance,#PatnaNews,#Corruption

“डिप्टी PM बनाना तो बेइज्जती होगी!” नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव का बड़ा वाला बयान

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री बनाने की मांग पर तेज बहस छिड़ गई है। तेजस्वी यादव ने कहा कि यह उनकी बेइज्जती होगी, वे प्रधानमंत्री पद के योग#BiharPolitics,#NitishKumar,#TejashwiYadav

शिक्षकों की खैर नहीं! बिहार में अब लेट होने पर कट जाएगी सैलरी, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश | वेतन चाहिए तो ये कीजिए?

Bihar Education: बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूल के शिक्षकों की उपस्थिति के लिए नए और सख्त नियम जारी किए हैं। अब ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर ऑनलाइन हाजिरी के आधार पर ही वेतन का भु#BiharEducation,#TeacherAttendance,#EShikshaKosh