spot_img

दरभंगा नगर निगम को जगाने निकले MSU सेनानी, हराही पोखर के घाटों पर चलाया झाड़ू

spot_img
- Advertisement -
दरभंगा नगर निगम को जगाने निकले MSU सेनानी, हराही पोखर के घाटों पर चलाया झाड़ू
दरभंगा नगर निगम को जगाने निकले MSU सेनानी, हराही पोखर के घाटों पर चलाया झाड़ू

रभंगा। नया साल नया दरभंगा के तहत दरभंगा नगर निगम (Darbhanga Municipal Corporation) को जगाने की मुहिम शुरू हो गई है। यह अभियान मिथिला स्टूडेंट यूनियन (MSU) की ओर से शुरू किया गया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

नया साल नया दरभंगा कार्यक्रम
अंतर्गत रविवार को हराही पश्चिमी पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। एमएसयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमन सक्सेना ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि संगठन के राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी उदय नारायण झा के नेतृत्व में दरभंगा में स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बाबा नागार्जुन की जयंती पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए MLA विनय ने दिया ये खास संदेश ..'नवतुरिया आगा आबू' !

इसके अंतर्गत दरभंगा के विभिन्न वार्ड मोहल्ला में जाकर साफ सफाई का काम संगठन के सदस्य खुद से करेंगे। इसी कड़ी में रविवार को हराही पश्चिमी में स्वच्छता अभियान चलाया गया कहा हम सरकार और निगम को बताने आए हैं।

दरभंगा नगर निगम को जगाने निकले MSU सेनानी, हराही पोखर के घाटों पर चलाया झाड़ू
दरभंगा नगर निगम को जगाने निकले MSU सेनानी, हराही पोखर के घाटों पर चलाया झाड़ू

अगर सरकार और सरकारी व्यस्था लोगों को साफ सफाई भी नहीं दे सकता हैं तो आम लोग खुद आगे आकर साफ सफाई का जिम्मा अपने हाथों में ले लेंगे।

इस अभियान में शामिल एमएसयू के संस्थापक सदस्य अनूप मैथिल ने कहा,
लगभग 2 घंटा की साफ सफाई में यह इतना सुन्दर लगने लगा है। अगर निगम इस पर ध्यान दे तो इसे साफ किया जा सकता हैं, लेकिन बिना उद्देश्य के नेता बने लोग इस काम को ना करवा पा रहे हैं और ना ही खुद कर पा रहे हैं ऐसे में हमलोग को ही आगे आना होगा खुद से सफाई कर सरकार को दिखाना होगा कि अगर सरकार फ़ैल हो जाता है तो जनता खुद अपने शहर का साफ सफाई कर सकता है।

दरभंगा नगर निगम को जगाने निकले MSU सेनानी, हराही पोखर के घाटों पर चलाया झाड़ू
दरभंगा नगर निगम को जगाने निकले MSU सेनानी, हराही पोखर के घाटों पर चलाया झाड़ू

दरभंगा के हरेक वार्ड मोहल्ला में गंदगी की समस्या हैं शहर के प्रत्येक सड़क किनारे कूड़ा का ढेर लगा होता है। पूरा दरभंगा शहर आज गंदगी का केंद्र बन चूका हैं दरभंगा के आधे से ज्यादा वार्ड में जलजमाव जैसी गंभीर समस्या है। दरभंगा के आधा से ज्यादा लोगों को नाले का पानी में जिंदगी बिताना यह यहां का दिनचर्या बन चुका है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बिजली ने बढ़ाई किसानों की मुसीबत! जाले में धान रोपनी पर मंडराया संकट

नगर निगम सिर्फ आम लोगों से टैक्स लेकर सुविधा देने के बजाय लोगों को नाले के पानी में रहने को मजबूर कर दिया है। दरभंगा नगर निगम आज भ्रष्टाचारियों का केंद्र बन चुका। छोटा नेता हो या बड़ा नेता सभी सिर्फ योजना में आम लोगों का पैसा लूटने का काम कर रहे है।

जब लोगों को सुविधा ही ना मिले ऐसे में इस नगर निगम का काम ही क्या हैं जो काम नगर निगम पार्षद और मेयर को करना चाहिए। वो काम आज हमलोगो को करना पर रहा है। आज हराही पश्चिमी के तरफ स्वच्छता अभियान चलाया गया है।

इसमें दर्जनों एमएसयू के कार्यकर्ता पहुंच कर सफाई करने का काम किया। पूरे घाट की सफाई कर निगम प्रशासन को यह बताने का काम किया कि अगर इक्षाशक्ति होतो सब कुछ किया जा सकता है। इसके लिए पैसा और लोगों की जरुरत नहीं है। बस एक सोच की जरुरत है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बिजली ने बढ़ाई किसानों की मुसीबत! जाले में धान रोपनी पर मंडराया संकट

एमएसयू लोगों को जगाने आया है। कैसे हम दरभंगा को फिर से स्वच्छ और सुंदर बना सकते हैं। नया साल नया दरभंगा एक ऐसा मुहीम हैं जिसमे दरभंगा को बदला जा सकता है। आने वाले नगर निगम चुनाव में संगठन मजबूत दावेदारी पेश करने जा रहा है।

एमएसयू और इसके विचारधारा से समर्थित लोगों को चुनाव में जीता कर दरभंगा को स्वच्छ और सुंदर बनाना ही हमारा लक्ष्य हैं एक ऐसा शहर जहां जाम जलजमाव सुखार और गंदगी से मुक्ति हो दरभंगा के लोगों को भ्रष्टाचार से मुक्ति मिले शिक्षा स्वास्थ्य में परिवर्तन हो, नौजवान के पास नौकरी हो, ऐसा दरभंगा बनाना ही नया साल नया दरभंगा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।

इसकी तैयारी जोरों से किया जा रहा है। संगठन मेयर और डिप्टी मेयर के लिए भी एक मजबूत उम्मीदवार देने जा रहा है। जल्द ही इस बाबत संगठन घोषणा कर चुनाव की तैयारी में और भी जोर लगाने को तैयार है। कहा, स्वच्छता अभियान दरभंगा के विभिन्न वार्ड और मोहल्ला में लगातार चलाया जाएगा। इससे सरकार निगम और आम लोगों को जगाया जा सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

झारखंड बिष्टुपुर हिंसा पर CM सोरेन का कड़ा फैसला: इन जिलों के SSP-SP को हटाया, जानें क्यों?

Jharkhand Law and Order: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कानून-व्यवस्था पर सख्त रुख अपनाते हुए पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के SSP-SP को हटा दिया है। बिष्टुपुर हिंसा के बाद य#JharkhandNews,#HemantSoren,#LawAndOrder

बिहार में सस्ता हुआ 19 KG वाला गैस सिलेंडर! होटल-रेस्तरां मालिकों के लिए बड़ी खबर, जानिए नई कीमत

Bihar LPG Price: बिहार में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए बड़ी खुशखबरी! जुलाई की शुरुआत में 19 किलोग्राम कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 172.50 रुपये घट गई है, अब यह 3241.50 रुप#BiharLPGPrice,#CommercialCylinder,#GasPriceCut

घर से निकलने से पहले पढ़ें: बिहार में 4 दिन आंधी-बारिश का डबल अलर्ट, IMD की बड़ी चेतावनी!

Bihar Weather: बिहार में मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए भारी बारिश और आंधी का डबल अलर्ट जारी किया है। पटना सहित 13 जिलों में ऑरेंज और 25 जिलों में येलो चेतावनी जारी की गई ह#BiharWeather,#IMDAlert,#MonsoonBihar

रांची के यूट्यूबर की अपहरण के बाद हत्या! रेलवे ओवरब्रिज के पास नहर में फेंकी लाश|पढ़िए -जानकर रह जाएंगे हैरान…भागते हुए मुख्य आरोपी का...

Ranchi YouTuber Murder: रांची के युवा यूट्यूबर शिवधन लोहार की ओडिशा के सुंदरगढ़ में अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। बदमाशों ने लूटपाट के बाद शव नहर में फेंक दिया। वारदात के बाद फरार हो रह#RanchiYouTuberMurder,#OdishaCrime,#ShivadhanLohar