spot_img

दरभंगा के बिरौल में अब सड़क किनारे दुकानें सजाने वालों पर गिरेगी गाज, तलाशना होगा नया आशियाना

spot_img
- Advertisement -
बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क, उत्तम सेन गुप्ता की रिपोर्ट। अब सड़कों पर दुकान सजाने वाले लोग अपना आशियाना ढूढने को तैयार हो जाएं।
क्योंकि, ऐसे दुकानदारों के विरुद्ध प्रशासन जल्द ही एक्शन में आने की तैयारी में है। इसके लिए नगर पंचायत बिरौल के सुपरवाइजर ने अपने वरीय पदाधिकारी से सड़क पर दुकानें सजने से सफाई करने में कठिनाई होने की सूचना दी है।

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत बिरौल का अधिसूचना जारी होने के बाद विभाग ने नगर क्षेत्र मे साफ सफाई कार्य शुरू कराया। लेकिन सुपौल बस स्टैंड से पुल घाट सब्जी मंडी तक सड़कों पर दुकान सजा देने से सफाई कर्मियों को कई तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही जाम की समस्या अलग उत्पन्न हो जाता है।
दरभंगा के बिरौल में अब सड़क किनारे दुकानें सजाने वालों पर गिरेगी गाज, तलाशना होगा नया आशियाना
दरभंगा के बिरौल में अब सड़क किनारे दुकानें सजाने वालों पर गिरेगी गाज, तलाशना होगा नया आशियाना

सुपरवाइजर आयुष कुमार ने बताया
कि इन दुकानदारों के कारण साफ सफाई करने के साथ साथ कचरा हटाने में परेशानी होती है। इतना ही नहीं सफाई के बाद सब्जी मंडी और बस स्टैंड चौक क्षेत्र में इन दुकानदारों की ओर से सड़क पर गंदगी फैला दिया जाता है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बिजली ने बढ़ाई किसानों की मुसीबत! जाले में धान रोपनी पर मंडराया संकट
मना करने पर लोग अपनी मनमानी पर उतारू हो जाते हैं। प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दर्जनों वैसे मकान मालिक है जो उनके सामने से गुजरने वाली सड़क पर  दुकान सजाने वाले लोगों से 10 से 15 हजार महीने के भाड़ा तो वसूल करते ही है।
साथ ही इसके एवज में बतौर एडवांस के रूप में सड़क पर दुकान सजाने वालों से 50 से 75 हजार रुपए जमा करवा लेते हैं। सिटी प्रबंधक बसंत कुमार ने बताया कि सुपरवाइजर से इसकी जानकारी मिली है। इसके लिए नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर: पटना, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और पूर्णिया के 10 लाख युवा अब बनेंगे AI एक्सपर्ट, जानें कैसे बदलेगी आपकी किस्मत!

Bihar AI Training: बिहार सरकार ने 10 लाख युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल तकनीकों में प्रशिक्षित करने की घोषणा की है। इसका उद्देश्य रोजगार बढ़ाना और स्टार्टअप इकोसि#BiharAI,#YouthEmpowerment,#DigitalBihar

मुजफ्फरपुर SKMCH में डॉक्टरों का ‘महा संकट’, 10 दिन में बंद हो सकते हैं कई विभाग!

Muzaffarpur Health News: मुजफ्फरपुर के SKMCH में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की भारी कमी ने स्वास्थ्य सेवाओं को गंभीर संकट में डाल दिया है। 10 दिनों में नई नियुक्ति न होने पर कई महत्वपूर्ण#MuzaffarpurNews,#SKMCHCrisis,#BiharHealth

बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा एक्शन! 13 BEO का ट्रांसफर, जानिए किसे मिली नई जिम्मेदारी

Bihar BEO Transfer: बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (BEO) का तबादला किया है। यह कदम स्कूल शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बना#BiharBEOTransfer,#BiharEducation,#AdministrativeChange

कैमूर में खौफनाक वारदात: बकरी हटाने को कहा तो बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला!

Kaimur Murder: कैमूर में एक बेटे ने बकरी बांधने के मामूली विवाद में अपने पिता को पीट-पीटकर मार डाला. चैनपुर के इस्माइलपुर गांव की इस खूनी घटना ने सबको चौंका दिया है. पुलिस जां#KaimurMurder,#BiharCrime,#DomesticViolence