back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

मधुबनी में बड़ा हादसा: सकरी-पंडौल पथ पर हाईवा ने दो बाइक सवार युवकों को कुचला, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक, विरोध में सड़क जाम

spot_img
- Advertisement - Advertisement

धुबनी से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। मामला पंडौल से जुड़ा है। यहां सकरी-पंडौल मुख्य मार्ग पर भीषण हादसा हुआ है। हाईवा ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इससे एक बाइक सवार युवक भवानीपुर पंचायत के सरपंच रंजीत मंडल के भतीजा 24 वर्षीय अजय कुमार मंडल की मौत हो गई है। वहीं, दूसरे ललित मंडल की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से आक्रोशित लोगों ने सकरी-मधुबनी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। वहीं, मार्ग पर वाहनों के फंसने से अफरा-तफरी मच गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक सवार सकरी गए थे। परिजनों के अनुसार, दोनों सकरी बाजार किसी बच्चे को दिखाने के लिए चिकित्सक के पास नंबर लगाने गए थे। इसी दौरान डॉक्टर के पास नंबर लगाकर दोनों बाइक से घर वापस आ रहे थे।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: खाकी जब अपनी पर आ जाए... डायल-112 पर आई कॉल और 1 घंटे बाद...बच्चा घर पर... पढ़िए आंखों में खुशी के आंसू

इसी दौरान सकरी-पंडौल मुख्य मार्ग सकरी यादव टोला में तेज गति से जा रहे अनियंत्रित हाईवा ट्रक की चपेट में आने से  अजय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा बाइक सवार ललित गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने ललित को डीएमसीएच इलाज के लिए भेज दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सकरी-पंडौल मुख्य मार्ग सकरी यादव टोला में तेज गति से जा रहे अनियंत्रित हाईवा ट्रक की चपेट में आने के दौरान ठीक उसी समय सामने से आ रही गाड़ियों में से एक बस हाइवा को ओवरटेक करने लगा। इसी दौरान बाइक सवार अजय के पीछे से एक मैजिक भी आ रही थी। इससे वह उसकी चपेट में आ गया।

घटना से आक्रोशित लोगों ने सकरी-मधुबनी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को शांत कर जाम हटाया। हालांकि, लोग वहां डटे ही रहे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

वॉशिंग मशीन: नया जैसा चमकाने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स

Washing Machine: अगर आपकी वॉशिंग मशीन धीरे-धीरे अपनी चमक खो रही है, दुर्गंध दे...

मनी मार्केट फंड्स: अतिरिक्त नकदी को सुरक्षित और सुलभ बनाने का स्मार्ट तरीका

Money Market Funds: वित्तीय बाजारों में अपनी अतिरिक्त नकदी को सुरक्षित रखते हुए जरूरत...

Radhika Pandit की 10 खूबसूरत तस्वीरें: सादगी और ग्लैमर का बेमिसाल संगम

Radhika Pandit News: साउथ सिनेमा के 'रॉकिंग स्टार' यश की पत्नी राधिका पंडित भले...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें