back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

दरभंगा के बेनीपुर में साइबर अपराधियों ने OTP पूछा और उड़ा लिए डाकघर के खाते से 37 हजार

spot_img
- Advertisement - Advertisement
बेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड क्षेत्र में एक बार पुनः साइबर अपराधी ने हाबीभौआर गांव के राम कुमार झा के बहेड़ा उपडाकघर खाता से झांसा देकर 37 हजार रुपए उड़ा लिए।
घटना को लेकर पीड़ित ने बहेड़ा थाना में गुरुवार को आवेदन दिया है। दिए आवेदन में कहा गया है कि मेरे मोबाइल पर फोन आया कि आपका बहेड़ा उपडाकघर में आइपीबीबी खाता नंबर उसके बाद मेरे रजिस्टर नंबर पर ओटीपी बताने को कहा मैंने गलती से ओटीपी बता दिया।
इसके बाद मेरे खाते में कुल जमा राशि में से 37409.56 में से 37 हजार रुपए निकासी कर लिया। थानाध्यक्ष सुरेश कुमार राम ने  बताया कि साबर अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
यह भी पढ़िए
बेनीपुर में शराब पर चला बुलडोजर

बहेड़ा थाना परिसर में गुरुवार को जप्त 14 सौ लीटर देसी एंव विदेशी शराब को दंडाधिकारी सह सीओ भुवनेश्वर झा के उपस्थिति में विनिष्टीकरण किया गया। दंडाधिकारी भुवनेश्वर झा ने बताया कि कुल सात कांडों में जप्त देशी एंव विदेशी शराब को विनिष्टीकरण किया गया।
उन्होंने बताया कि बहेड़ा थाना कांड संख्या 13/22 मे 10.800, लीटर देशी, 306/21 में 1019.940 लीटर विदेशी, 19/22 मे 6 लीटर देशी,336/21 में 16.400 लीटर देसी,14/22 में 69.300 लीटर नेपाली देसी दारू, 296/21में 141.500 लीटर विदेशी, तथा 326/21में 50.520 लीटर शराब यानी कुल 13 सौ 13.920 लीटर देसी व विदेशी शराब को दंडाधिकारी की देखरेख में विनिष्टीकरण किया गया।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष सुरेश कुमार राम, अनुसंधानक राजकुमार सिंह, दारोगा सुमन कुमार सहित पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

21 फरवरी 2026: आज पाएं फ्री दमदार रिवॉर्ड्स के साथ Free Fire MAX Redeem Codes

Free Fire MAX Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में रोमांच और प्रतिस्पर्धा लगातार...

धुरंधर 2: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की डबिंग हुई पूरी, इस धांसू तारीख को सिनेमाघरों में मचाएगी धमाल!

Dhurandhar 2 News: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने जिस तरह बॉक्स ऑफिस पर धूम...

Malayalam Horror Films: दिल दहला देने वाली ये फिल्में कर देंगी आपकी रूह कांपने पर मजबूर!

Malayalam Horror Films: इस वीकेंड अगर आप अपनी शाम को सिहरन और रोमांच से...

वॉशिंग मशीन: नया जैसा चमकाने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स

Washing Machine: अगर आपकी वॉशिंग मशीन धीरे-धीरे अपनी चमक खो रही है, दुर्गंध दे...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें