spot_img

दरभंगा में होली और शब-ए-बारात पर सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल का भुगतना पड़ेगा खामियाजा, प्रशासन कर रहा निगरानी

spot_img
- Advertisement -

रभंगा। जिला दंडाधिकारी राजीव रौशन (DM Rajeev Roshan) ने आदेश निर्गत करते हुए कहा है कि इस वर्ष होली एवं शब-ए-बारात का पर्व एक साथ मनाया जा रहा है। इसके कारण यह काफी संवेदनशील हो गया है तथा प्रत्येक स्तर पर लगातार कड़ी निगरानी रखने, आसूचनाओं का संकलन करने एवं प्राप्त आसूचनाओं के आलोक में त्वरित कार्रवाई करने की (Misuse of social media will have to bear the brunt) आवश्यकता है।

- Advertisement -

इस अवसर पर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 09 मार्च 2022 को मुख्य सचिव, बिहार की ओर से विधि-व्यवस्था कायम रखने हेतु प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला दण्डाधिकारी द्वारा सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी/थानाध्यक्ष को थाना स्तर पर विधि व्यवस्था/शांति समिति की बैठक शीघ्र कर लेने को कहा गया एवं स्थिति की समीक्षा करते हुए अग्रेत्तर कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे तथा अनुपालन प्रतिवेदन जिला दण्डाधिकारी को समर्पित करेंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  DARBHANGA के केवटी में बड़ा बदलाव! नए बीडीओ-सीओ की एंट्री, आपकी सरकारी सेवाओं पर क्या होगा असर?

इसके साथ ही शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु सभी असामाजिक तत्वों एवं अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध आसूचनाओं का संकलन करते हुए दं.प्र.सं. की विभिन्न धाराओं के तहत तत्काल निरोधात्मक एवं अन्य कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में शराबबंदी का महा-एक्शन! जब्त 10 गाड़ियां नीलाम, सरकार की हुई बंपर कमाई

उन्होंने कहा कि सोशल मिडिया पर निगरानी रखते हुए भ्रामक समाचार फैलाने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कोई भी व्यक्ति सक्षम प्राधिकार की अनुमति के बिना लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं करेंगे।
इसके साथ ही कहा गया कि सभी डी.जे. वालों से लिखित शपथ पत्र ले लेंगे कि वे डी.जे. का उपयोग नहीं करेंगे/अश्लील गानें नहीं बजायेंगे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के किसानों का सपना होगा पूरा! वर्मीकम्पोस्ट से अब खेत भी लहलहाएंगे और जेब भी भरेगी

उन्होंने सभी भूमि सुधार उप समाहर्त्ता/अंचलाधिकारी को भू-विवाद एवं ईदगाह, कब्रिस्तान संबंधी विवादों के मामलों पर भी निगरानी रखते हुए यथासंभव समाधान करने का निर्देश दिया गया, ताकि उसकी आड़ में इस पर्व के अवसर पर कोई विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं होने पायें। जिला दण्डाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी को इसका अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

‘CM सम्राट चौधरी के इशारे पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर’, तेजस्वी का सनसनीखेज दावा!

Bihar Encounter: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में मुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इसे सीएम के इशारे पर हुई का#BiharEncounter,#TejashwiYadav,#SamratChoudhary

रूह कांप जाएगी! डे-केयर में बच्चे को बाथरूम में बंद किया: वॉशिंग मशीन में बैठाया, टॉयलेट जेट से पानी डाला, वीडियो वायरल

Bengaluru Child Abuse: बेंगलुरु में कैपजेमिनी के डे-केयर सेंटर में 2-3 साल के मासूम बच्चे से बर्बरता का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में बच्चे को टॉयलेट जेट से पानी डालते और वॉशिं#BengaluruNews,#ChildAbuse,#Capgemini

बिहार के मौसम में क्या है नया? पूसा कृषि विश्वविद्यालय से आई ताजा रिपोर्ट, जानें आज का हाल!

Bihar Weather: बिहार के मौसम को लेकर डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर ने 02 जुलाई 2026 के ताजा आंकड़े जारी किए हैं। बारिश का इंतजार बरकरार है।#BiharWeather,#PusaAgriculture,#SamastipurNews

बिहार में भ्रष्टाचार पर CM Samrat का ‘मास्टरस्ट्रोक’! 9 प्रमंडलों में खुलेंगे स्पेशल कोर्ट, भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं

Bihar Vigilance: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भ्रष्टाचार पर बड़ा हमला बोलते हुए 9 प्रमंडलों में विशेष निगरानी न्यायालय खोलने का ऐलान किया है। अब जिले-अनुमंडल तक निगरानी#BiharNews,#SamratChoudhary,#AntiCorruption