back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

लूट और हत्या की योजना बना रहे अपराधियों से लोडेड कार्बाइन, 0.38 एमएम की गोली, बाइक,मोबाइल, चाकू बरामद, एक धराया दूसरा फरार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेगूसराय के बलिया थाना की पुलिस ने लोडेड कार्बाइन के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी से लूट और हत्या की होने वाली बड़ी घटना टल गई। यह जानकारी गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी योगेन्द्र कुमार ने दी।

- Advertisement -
लूट और हत्या की योजना बना रहे अपराधियों से लोडेड कार्बाइन, 0.38 एमएम की गोली, बाइक,मोबाइल, चाकू बरामद, एक धराया दूसरा फरार
लूट और हत्या की योजना बना रहे अपराधियों से लोडेड कार्बाइन, 0.38 एमएम की गोली, बाइक,मोबाइल, चाकू बरामद, एक धराया दूसरा फरार

एसपी ने बताया कि सभी थानों की पुलिस को लगातार गश्ती करने का निर्देश दिया गया है। उसी के तहत बलिया थाना की पुलिस ने मामू भागना ढ़ाला के बाला बाला चक रोड के समीप वाहन चेकिंग के दौरान बाइक से जा रहे दो युवकों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों भागने लगे। इसके बाद बलिया थानाध्यक्ष अभय शंकर के नेतृत्व में गश्ती कर रहे पुअनि दुर्गेश कुमार एवं बलिया थाना के टाइगर मोबाइल द्वारा एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया।

- Advertisement -

गिरफ्तार अपराधी बलिया थाना क्षेत्र के भगतपुर निवासी छोटू कुमार के पास एक लोडेड कार्बाइन, 0.38 एमएम का एक गोली, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल एवं एक चाकू बरामद किया गया है। जबकि बलिया थाना क्षेत्र के नौरंगा दियारा निवासी दीनबंधु कुंवर भागने में सफल रहा, उसके गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

- Advertisement -

एसपी ने बताया कि दोनों अपराध और हत्या की घटना को अंजाम देने जा रहे थे, एक बड़ी घटना टल गई है। छोटू 2019 में बलिया के भगतपुर से हथियार और गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले 2016 में साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया था।

एसपी ने बताया कि अपराध के तरीका का अनुसंधान करने के बाद गश्ती टीम को लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करते हुए जांच का निर्देश दिया गया है। जिसमें 18 से 22 उम्र के बाइक सवार युवकों की विशेष जांच की जा रही है। जनवरी से शुरू किए गए इस अभियान में कई बड़ी सफलता मिल चुकी है। प्रेस वार्ता बलिया थानाध्यक्ष अभयशंकर भी मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

21 फरवरी 2026: आज पाएं फ्री दमदार रिवॉर्ड्स के साथ Free Fire MAX Redeem Codes

Free Fire MAX Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में रोमांच और प्रतिस्पर्धा लगातार...

धुरंधर 2: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की डबिंग हुई पूरी, इस धांसू तारीख को सिनेमाघरों में मचाएगी धमाल!

Dhurandhar 2 News: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने जिस तरह बॉक्स ऑफिस पर धूम...

Malayalam Horror Films: दिल दहला देने वाली ये फिल्में कर देंगी आपकी रूह कांपने पर मजबूर!

Malayalam Horror Films: इस वीकेंड अगर आप अपनी शाम को सिहरन और रोमांच से...

वॉशिंग मशीन: नया जैसा चमकाने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स

Washing Machine: अगर आपकी वॉशिंग मशीन धीरे-धीरे अपनी चमक खो रही है, दुर्गंध दे...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें