back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

आवारा पति था पत्नी के काम करने से नाराज, उठाया खौफनाक कदम, कर दी पत्नी की गोली मारकर हत्या

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेगूसराय में एक आवारा पति ने अपने पत्नी के प्राइवेट अस्पताल में काम करने से नाराज होकर हत्या कर दी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अयोध्यावाड़ी लालू नगर मुहल्ले की है। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने उजागर साह की मृतका पत्नी निभा देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

- Advertisement -

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि उजागर साह पहले अंबाला में रहता था, वहां से वापस लौटने के बाद करीब दो-तीन साल से गांव में ही रहता था। लेकिन कोई काम नहीं कर, गलत लोगों के संगत में आकर शराब पीते रहता था।

- Advertisement -

पति के काम नहीं करने के कारण घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ने के बाद निभा ने तीन बच्चों का भरण पोषण करने के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में झाड़ू-पोंछा लगाने का काम शुरू कर दिया लेकिन उजागर साह बार-बार अपने पत्नी को काम पर जाने से रोकता था और विरोध करने पर मारपीट किया करता था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Tamil Nadu Elections: तमिलनाडु चुनाव की नाव... स्टालिन का दावा, 'द्रविड़ मॉडल 2.0' फिर सत्ता में लौटेगा, विरोधियों को दी चुनौती

गुरुवार की रात जब निभा देवी अपने बच्चों के साथ कमरे में सोई हुई थी, तभी करीब दो बजे उजागर साह कमरे में आया और पत्नी के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। बच्चों ने जब हल्ला किया तो उसने बच्चों की भी पिटाई कर दी। गांव में तेज आवाज में लोडस्पीकर बजने के कारण रात में घटना का पता किसी को नहीं चल सका। अहले सुबह बच्चों ने जब इसकी जानकारी अपने चाचा एवं दादा-दादी को दिया तो मौके पर हड़कंप मच गया।

सदर अस्पताल पोस्टमार्टम कराने आए परिजनों का कहना है कि निभा देवी ने पति द्वारा बराबर किए जा रहे मारपीट को लेकर महिला थाना एवं लाखो ओपी में आवेदन भी दिया था। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण पति द्वारा हत्या कर दिया गया। लोगों ने हत्यारे पति को अविलंब गिरफ्तार कर आजीवन कारावास की सजा देने की मांग किया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

21 फरवरी 2026: आज पाएं फ्री दमदार रिवॉर्ड्स के साथ Free Fire MAX Redeem Codes

Free Fire MAX Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में रोमांच और प्रतिस्पर्धा लगातार...

धुरंधर 2: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की डबिंग हुई पूरी, इस धांसू तारीख को सिनेमाघरों में मचाएगी धमाल!

Dhurandhar 2 News: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने जिस तरह बॉक्स ऑफिस पर धूम...

Malayalam Horror Films: दिल दहला देने वाली ये फिल्में कर देंगी आपकी रूह कांपने पर मजबूर!

Malayalam Horror Films: इस वीकेंड अगर आप अपनी शाम को सिहरन और रोमांच से...

वॉशिंग मशीन: नया जैसा चमकाने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स

Washing Machine: अगर आपकी वॉशिंग मशीन धीरे-धीरे अपनी चमक खो रही है, दुर्गंध दे...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें