back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी,1.85 लाख शिक्षकों की होगी बहाली, हेडमास्टर की भी होगी नियुक्ति

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार में शिक्षक बनने के लिए वैकेंसी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। विधानसभा में शुक्रवार को राज्य सरकार ने सातवें चरण में 50 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया है। शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने शिक्षा बजट पेश करने के दौरान यह घोषणा की। इसमें हेडमास्टर की नियुक्ति भी शामिल है।

- Advertisement -

हालांकि, बहाली कब से शुरू होगी, इसकी प्रक्रिया क्या होगी, इस बारे में आधिकारिक सूचना अभी नहीं दी गई है। शिक्षा मंत्री ने कहा है कि 50 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। प्राथमिक शिक्षकों के 41 हजार पद पहले ही भरे जा चुके हैं। सरकार प्राथमिक स्कूल, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षकों की बहाली के साथ ही हेडमास्टर की भी बहाली कर रही है।

- Advertisement -

इसे अलग-अलग करके देखें तो प्राथमिक शिक्षकों के 50 हजार पदों, माध्यमिक शिक्षकों के 40,665, उच्च माध्यमिक के 47,896 पदों पर बहाली होगी। यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। 2011 में बच्चों के अनुपात के अनुसार ये रिक्तियां हैं। इसके अलावा सरकार प्राथमिक स्कूलों में 40,518 प्रधान शिक्षक और हाईस्कूलों में 6421 प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति करने जा रही है। कुल मिलाकर एक लाख 85 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Indian Railways News: सुपरफास्ट का 'ढोंग' खत्म, रेलवे ने 77 ट्रेनों से हटाया टैग, अब नहीं लगेगा अतिरिक्त शुल्क!

प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति के लिए बीपीएससी ने वैकेंसी निकाल भी दी है। इसके लिए 18 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है।ने कहा है कि एक वर्ष के अंदर सरकार सभी प्राथमिक, मध्य और उच्च विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रधान शिक्षक व प्रधानाध्यापक की नियुक्ति कर लेगी।

सरकार सातवें चरण की शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया में बदलाव ला सकती है। सातवें चरण की वैकेंसी के सेंट्रलाइज होने की पूरी उम्मीद है। शिक्षा मंत्री ने एसटीइटी को लेकर भी स्थिति एक बार फिर स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ पात्रता परीक्षा है। जिन लोगों ने यह परीक्षा पास कर ली है, वे अगले चरण की नियुक्ति में आवेदन कर सकते हैं। मेरिट में आने पर उनकी नियुक्ति होगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

21 फरवरी 2026: आज पाएं फ्री दमदार रिवॉर्ड्स के साथ Free Fire MAX Redeem Codes

Free Fire MAX Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में रोमांच और प्रतिस्पर्धा लगातार...

धुरंधर 2: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की डबिंग हुई पूरी, इस धांसू तारीख को सिनेमाघरों में मचाएगी धमाल!

Dhurandhar 2 News: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने जिस तरह बॉक्स ऑफिस पर धूम...

Malayalam Horror Films: दिल दहला देने वाली ये फिल्में कर देंगी आपकी रूह कांपने पर मजबूर!

Malayalam Horror Films: इस वीकेंड अगर आप अपनी शाम को सिहरन और रोमांच से...

वॉशिंग मशीन: नया जैसा चमकाने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स

Washing Machine: अगर आपकी वॉशिंग मशीन धीरे-धीरे अपनी चमक खो रही है, दुर्गंध दे...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें