back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

पूर्व आईजी समेत राजद, जाप, वीआईपी के कई नेताओं ने ली जदयू की सदस्यता, अध्यक्ष ने कहा, आने वाला समय JDU का

spot_img
- Advertisement - Advertisement

टना जदयू मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में आयोजित मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पूर्व आईजी डाॅ. बिनोद कुमार चौधरी को उनके समर्थकों समेत पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान जाप, वीआईपी एवं राजद के अन्य कई नेताओं ने भी जदयू की सदस्यता ग्रहण की।

- Advertisement -

इनमें जाप के प्रदेश महासचिव अखिलेश यादव, वीआईपी के बक्सर जिला अध्यक्ष शिवजी चौधरी, राजद के मधेपुरा जिला महासचिव एवं मुखिया मो जलील, सामाजिक कार्यकर्ता रिंकी शर्मा सहित कई नेता शामिल हैं।

- Advertisement -

प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सभी नेताओं का जदयू परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि आप सबके आने से संगठन और मजबूत और बेहतर बनेगा। पार्टी सबके मान-सम्मान का पूरा ध्यान रखेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि पिछले 16 साल में नीतीश ने बिहार की तस्वीर और तदबीर दोनों को बदलकर रख दिया है। उन्होंने समाज के हर तबके का विकास सुनिश्चित किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Sugar Mills: सकरी और रैयाम चीनी मिलों के खुलने का रास्ता साफ, मिला नया जीवन, Darbhanga- Madhubani के 2401 गांवों के गन्ना किसानों को शुद्ध लाभ, पढ़िए कहां के किसान करेंगे गन्ना की सप्लाई, पूरी लिस्ट

कुशवाहा ने कहा कि जदयू के संगठन में भी समाज के सभी तबकों की भागीदारी है और उनमें भी एक तिहाई महिलाएं हैं। हमारा मिशन 2024 के लोकसभा एवं 2025 के विधानसभा चुनाव में जदयू की सौ फीसदी सफलता सुनिश्चित करना है। आने वाला समय जदयू का होगा, इसमें कोई दो राय नहीं। उन्होंने मणिपुर विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली शानदार सफलता पर शीर्ष नेतृत्व समेत सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

पूर्व आईजी डाॅ बिनोद कुमार चौधरी ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों, सिद्धांतों एवं विचारों से प्रभावित होकर जदयू में आने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि जनसेवा के लिए जदयू से बेहतर कोई विकल्प नहीं। वे दल के कार्यक्रमों में पूरी आस्था और सक्रियता रखेंगे।

इस मौके पर विधानपार्षद सह प्रदेश कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ, विधायक निरंजन मेहता, पूर्व मंत्री सह अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष निराला, मुख्यालय महासचिव मृत्युंजय कुमार सिंह सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Aaj Ka Rashifal 21 फरवरी 2026: सिंह राशि के लिए बेहद खास रहेगा आज का दिन, मिल सकता है बड़ा सरप्राइज!

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की दिव्य ऊर्जाओं और ग्रहों के सूक्ष्म स्पंदनों का अवलोकन...

आज का पंचांग: 21 फरवरी 2026, वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी पर पाएं शुभ फल

Aaj Ka Panchang: फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि, जिसे वैनायकी श्री...

21 फरवरी 2026: आज पाएं फ्री दमदार रिवॉर्ड्स के साथ Free Fire MAX Redeem Codes

Free Fire MAX Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में रोमांच और प्रतिस्पर्धा लगातार...

धुरंधर 2: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की डबिंग हुई पूरी, इस धांसू तारीख को सिनेमाघरों में मचाएगी धमाल!

Dhurandhar 2 News: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने जिस तरह बॉक्स ऑफिस पर धूम...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें