spot_img

मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने रेलवे क्लर्क को मारी गोली, हालत गंभीर

spot_img
- Advertisement -

मुज़फ़्फ़रपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने ढोली रेलवे स्टेशन में कार्यरत क्लर्क को गोली मार दी। गोली चलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते बाइक सवार बदमाश मौके से बड़े आराम से भाग खड़े हुए।

- Advertisement -

लोगों ने घायल रेलवे कर्मचारी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सकरा थाना पुलिस ने पूरे मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार रेलवे कर्मचारी संतोष कुमार ढोली रेलवे स्टेशन में सीनियर क्लर्क के रूप में कार्यरत थे जो अपनी ड्यूटी पूरा करने के बाद मॉडल स्थित ससुराल लौट रहे थे। उसी क्रम में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया लेकिन घटना के पीछे क्या कुछ वजह है यह अब तक साफ नहीं हो पाया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर में मॉड्यूलर फर्नीचर से मिलेगी रफ्तार ! 14.74 करोड़ से लगेगी फर्नीचर फैक्ट्री

घटना के बारे में पूछे जाने पर पूर्वी डीएसपी मनोज पांडे ने कहा कि अज्ञात बाइक सवार बदमाशों द्वारा एक रेलवे कर्मचारी संतोष कुमार को गोली मारी गई है। पुलिस द्वारा इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है । पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है घायल से भी बयान दर्ज कराया जाएगा जो भी तथ्य सामने आएंगे सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल होगी और जल्द ही मामले का खुलासा होगा।

यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर में मॉड्यूलर फर्नीचर से मिलेगी रफ्तार ! 14.74 करोड़ से लगेगी फर्नीचर फैक्ट्री

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बाबा धाम जाने वालों को मिली बड़ी खुशखबरी! हावड़ा से नटेसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइमिंग

Bihar Shravani Mela Train: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 5 जुलाई से शुरू होकर यह ट्रेन 30 सितंबर तक श्रद्धालुओं को बाबा धाम और#BiharShravaniMela,#SpecialTrain,#BabaDham

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder

Big News: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का अचानक तबादला, पंकज दराद की विदाई, SVU चीफ हटे तो रिशुश्री केस का क्या होगा? देखें...

Bihar IPS Transfer: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) के प्रमुख पंकज कुमार दराद को हटाकर सुधांशु कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जि#BiharIPS,#SVUTransfer,#RishushreeCase