spot_img

दरभंगा के जाले में राजस्व कर्मचारियों की कमी से किसी की जमाबंदी किसी और के नाम, दाखिल-खारिज लटका, करेंगे ऑन लाइन लॉगिन तो आपका पेपर हो जाएगा रिजेक्ट

spot_img
- Advertisement -

जाले। अनुबंध से बूढ़े टिरायर्ड राजस्व कर्मचारी वह भी मात्र दो के जिम्मे नगर परिषद जाले नगर पंचायत कमतौल सहित सहित 20 पंचायतों का बड़ी जिम्मेदारी, इसी के सहारे अंचल कार्यालय का काम चल रहा है।

- Advertisement -

दाखिल खारिज सहित अन्य काम बुरी तरह से प्रभावित है। किसी और की जमाबंदी किसी और के नाम,ऑन लाइन एलपीसी लेने का मतलब ही नहीं बनता, आप ऑन लाइन लॉगिन करेंगे तो आपका पेपर रिजेक्ट बताएगा(

- Advertisement -

- Advertisement -

याने पेपर लेस करने के कवायत में अंचल कार्यालय अस्त व्यस्त बनकर रह गया है। सूत्रों से मिली मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में अनुबंध पर पदस्थापित महज दो राजस्व कर्मचारी वह भी एक कर्मचारी अरुण कुमार मिश्रा को अंचल निरक्षक का प्रभार अंचल के सभी पंचायतों के दाखिल-खारिज के अलावा अन्य सभी काम उनके जिम्मे है।

सूत्र बताते हैं कि
समय-समय पर होने वाले जमीनी विवाद तथा अग्निकांड या अतिक्रमण की भौतिक जांच का प्रतिवेदन भी देना या सरकारी निर्देश से जेपी स्वतंत्रता सेनानियो के सत्यापन सहित अन्य कार्य का प्रतिवेदन इन्ही जिम्मे है।

अत्यधिक काम के बोझ से समय पर समय पर सरकारी कामों का निर्वहन नहीं हो पाता है। अंचल कार्यालय में कायदा से 26 राजस्व कर्मचारी के बदले मात्र दो किरानी पांच के बदले 4,अनुसेवक 5 के बदले 4, डाटा ऑपरेटर 5 के बदले 2, कार्यपालक सहायक 2, अंचल निरक्षक शून्य, एक प्रशिक्षु राजस्व अधिकारी और अंचलाधिकारी के सहारे अंचल कार्यालय काम संचालित हो रहा है।

अंचल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चालू वित्तीय वर्ष 2021 /2022 में दाखिल खारिज का 80% काम ही संभव हो सका है।

अंचलाधिकारी राकेश कुमार ने बताया
कि कर्मियों की कमी की वजह से काम प्रभावित हो रहा है, कार्यों के संबंध में विभागीय अधिकारियों को समय-समय पर जानकारी दी गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बाबा धाम जाने वालों को मिली बड़ी खुशखबरी! हावड़ा से नटेसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइमिंग

Bihar Shravani Mela Train: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 5 जुलाई से शुरू होकर यह ट्रेन 30 सितंबर तक श्रद्धालुओं को बाबा धाम और#BiharShravaniMela,#SpecialTrain,#BabaDham

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder

Big News: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का अचानक तबादला, पंकज दराद की विदाई, SVU चीफ हटे तो रिशुश्री केस का क्या होगा? देखें...

Bihar IPS Transfer: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) के प्रमुख पंकज कुमार दराद को हटाकर सुधांशु कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जि#BiharIPS,#SVUTransfer,#RishushreeCase