spot_img

दरभंगा के बेनीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत ने समझौते से 56 लाख के साथ 115 मामलों का किया निबटारा

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर। स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम अमित आनंद की अध्यक्षता अमित आनंद ने की।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इसमें कुल 115 मामलों का निपटारा कर लगभग 56 लाख से अधिक रुपये का समझौता हुआ। इस लोक अदालत के लिए दो बेंच का गठन किया गया था।

- Advertisement -

पहले बेंच पर स्वयं एसीजीएम वन अमित आनंद और पैनल अधिवक्ता दिवाकर झा ने 13 आपराधिक वाद, एक विद्युत वाद, दो मापतौल विभाग के आपराधिक वाद एवं 18 एसबीआई के और 18 पीएनबी के लोन संबंधी मामले का निपटारा किया। इस बेंच पर सहयोग के लिए द्वितीय श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट मो. फहद हुसैन भी मौजूद थे। वहीं, लगभग 25 लाख रुपये का समझौता कराया।

 

दूसरे बेंच पर अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी प्रमोद रंजन और पैनल अधिवक्ता विनय कुमार झा ने 5 आपराधिक वाद, 45 ग्रामीण बैंक, 3 सीबीआई के और एक बीओआई के लोन संबंधी मामले तथा चार दूरसंचार विभाग के मामले का निपटारा कर लगभग 31 लाख से अधिक रुपये का समझौता कराया।

इसबार राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, दिल्ली द्वारा दो विधि के छात्र जुल्फेकार मुस्तफा और निशु कुमारी को राष्ट्रीय लोक अदालत के सर्वे के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था जो पक्षकारों से लोक अदालत के संदर्भ में उनके अनुभव को प्रश्नोत्तरी के रूप में नालसा एप के माध्यम से दिल्ली पहुंचा रहे थे। मौके पर विधुत एसडीओ, मापतौल निरीक्षक, सभी बैंकों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बाबा धाम जाने वालों को मिली बड़ी खुशखबरी! हावड़ा से नटेसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइमिंग

Bihar Shravani Mela Train: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 5 जुलाई से शुरू होकर यह ट्रेन 30 सितंबर तक श्रद्धालुओं को बाबा धाम और#BiharShravaniMela,#SpecialTrain,#BabaDham

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder

Big News: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का अचानक तबादला, पंकज दराद की विदाई, SVU चीफ हटे तो रिशुश्री केस का क्या होगा? देखें...

Bihar IPS Transfer: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) के प्रमुख पंकज कुमार दराद को हटाकर सुधांशु कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जि#BiharIPS,#SVUTransfer,#RishushreeCase