back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

लूट के दौरान गोली से गार्ड की मौत, आक्रोशित परिजनों का लाश के साथ थाना में उग्र प्रदर्शन

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेगूसराय में 23 फरवरी को लूट के दौरान घायल युवक संजीव कुमार की मौत से आक्रोशित परिजनों ने शनिवार को शव के साथ नगर थाना में प्रदर्शन किया। युवक की मौत से आक्रोशित परिजन लूट के दौरान गोली मारने वाले चारों अपराधी की गिरफ्तारी तथा सुरक्षा की मांग कर रहे थे।

- Advertisement -

इसके बाद सदर डीएसपी अमित कुमार के निर्देश पर नगर थाना से दो सिपाही एवं एक पुलिस अधिकारी को मृतक के घर पर अगले आदेश तक के लिए तैनात कर दिया गया है। वरीय अधिकारी के आश्वासन तथा पुलिस बलों की तैनाती के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। परिजनों ने बताया कि मटिहानी थाना क्षेत्र के छितरौर निवासी चमरू यादव का पुत्र संजीव कुमार राइटर कंपनी में गार्ड का काम करता था।

- Advertisement -

23 फरवरी को रुपया लेकर बैंक जाने के दौरान बेगूसराय जिला मुख्यालय के एलआईसी ऑफिस के समीप चार बदमाशों ने उसे गोली मारकर दो लाख रुपया लूट लिया था। घायल संजीव को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे पटना रेफर कर दिया गया। पटना में इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद परिजन शनिवार की शाम पटना से शव लेकर नगर थाना पहुंच गए तथा यहां प्रदर्शन किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Aaj Ka Rashifal 21 फरवरी 2026: सिंह राशि के लिए बेहद खास रहेगा आज का दिन, मिल सकता है बड़ा सरप्राइज!

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की दिव्य ऊर्जाओं और ग्रहों के सूक्ष्म स्पंदनों का अवलोकन...

आज का पंचांग: 21 फरवरी 2026, वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी पर पाएं शुभ फल

Aaj Ka Panchang: फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि, जिसे वैनायकी श्री...

21 फरवरी 2026: आज पाएं फ्री दमदार रिवॉर्ड्स के साथ Free Fire MAX Redeem Codes

Free Fire MAX Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में रोमांच और प्रतिस्पर्धा लगातार...

धुरंधर 2: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की डबिंग हुई पूरी, इस धांसू तारीख को सिनेमाघरों में मचाएगी धमाल!

Dhurandhar 2 News: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने जिस तरह बॉक्स ऑफिस पर धूम...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें