back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

Bihar Intermediate Result: बिहार में 17 मार्च को जारी हो सकता है इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट, टॉपर्स के वेरिफिकेशन में जुटा बोर्ड

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार में इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट आगामी 17 मार्च तक जारी हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक होली से पहले रिजल्ट जारी करने की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है।

- Advertisement -

इंटर की कॉपियो का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है। रिजल्ट को लेकर किसी प्रकार का विवाद न हो इसको लेकर बोर्ड पूरी तरह से मुस्तैद है।

- Advertisement -

12वीं की परीक्षा में राज्यभर के करीब साढ़े 13 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 1 फरवरी से शुरू होकर परीक्षा 14 फरवरी तक चली थी। वहीं 17 फरवरी से मैट्रिक की परीक्षा शुरू हुई थी, जो 24 फरवरी तक चली। मैट्रिक की परीक्षा में 16.48 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। BSEB हर साल मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा में रिकॉर्ड बनाता जा रहा है, उम्मीद है कि इस बार भी बोर्ड का रिकॉर्ड बरकरार रहेगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Plastic Recycling Bihar: सीतामढ़ी का कचरा, बक्सर में नया सवेरा! प्लास्टिक से बनेंगी बेंच-कुर्सियां, हजारों को मिलेगा रोजगार

13 मार्च से विशेषज्ञों की टीम टॉपर्स का सत्यापन करेगी। इसके लिए जिलों से संभावित टॉपर्स की प्रैक्टिकल कॉपी मंगाई गई है। वेरिफिकेशन के बाद बोर्ड के विशेषज्ञों द्वारा टॉपर्स का इंटरव्यू लिया जाएगा। टॉपर्स के इंटरव्यू के बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में पांच से सात दिन का समय लग सकता है।

इंटर की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए करीब 15 हजार शिक्षकों को लगाया गया था। मूल्यांकन में देरी न हो इसके लिए बोर्ड ने अपना सॉफ्टवेयर तैयार किया था। मूल्यांकन केंद्रों पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर उक्त सॉफ्टवेयर के माध्यम से काफी तेजी से अंकों को अपलोड किया। जिससे काफी कम समय में मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ढुण्ढिराज चतुर्थी व्रत कथा: भगवान गणेश की कृपा और Dhundhiraj Chaturthi Vrat Katha का महत्व

Dhundhiraj Chaturthi Vrat Katha: सनातन धर्म में चतुर्थी तिथि का विशेष महत्व है, और...

भारत में पहली इलेक्ट्रिक कार: दशकों पहले ही तय हो गया था सुनहरा भविष्य

Electric Car: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का भविष्य बेहद उज्ज्वल दिख रहा है, लेकिन...

बड़ा फैसला: 2026 से नेशनल हाईवे पर Toll Plaza होंगे पूरी तरह कैशलेस, यात्रा होगी तेज और आसान!

Toll Plaza: देश के नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों के लिए एक बड़ी...

आज का राशिफल 21 फरवरी 2026: ग्रहों के महासंयोग से जानें अपना Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अलौकिक शक्तियों और ग्रहों के सूक्ष्म संचरण का मानव...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें