spot_img

दरभंगा में जन संगठनों को मजबूत कर बुनियादी-सामाजिक मुद्दों के साथ मनरेगा और किसानों के सवाल पर बड़ा आंदोलन करेगा माकपा

spot_img
- Advertisement -

रभंगा, देशज टाइम्स। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी दरभंगा जिला कमेटी की बैठक प्रमोद सिंह की अध्यक्षता में कामरेड विजय कांत ठाकुर स्मृति भवन गुदरी बाजार लहेरियासराय में संपन्न (CPI(M) will make a big movement) हुई।

- Advertisement -

बैठक के शुरू में ही मोतिहारी के पूर्व जिला सचिव अरविंद सिंह के निधन की खबर सूचना मिलते ही पार्टी कार्यालय का झंडा झुका दिया गया। उनके प्रति एक मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। उनके परिवार को शक्ति प्रदान करने की कामना किया गया।

- Advertisement -

दरभंगा डीएमसीएच कैंपस में घटित घटनाओं की पार्टी निंदा करते हुए कहा है कि इस कांड के दोषी व्यक्तियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई किया जाए। इस कांड के पीड़ित परिवारों को छती पूर्ति हेतु समुचित मुआवजा अविलंब मुहैया कराया जाए।

- Advertisement -

बहेड़ी थाना अंतर्गत अटहर गांव के महादलित परिवारों कीपर्चा वाली जमीन से बेदखल करने के लिए सामंती अपराधियों की ओर से किए गए कातिलाना हमले पर कानूनी कार्रवाई किया जाए। पीड़ित परिवार दिलीप राम की पत्नी सुशीला देवी अभिलंब मुआवजा देने की मांग करते हुए सीपीआईएम ने इस कांड की घोर निंदा करती है।

बैठक में मार्च महीने तक सभी अंचलों की बैठक करने और 20 अप्रैल तक पार्टी नवीकरण की चार्ट राशि उपलब्ध कराने फैसला लिया है। पार्टी ने जन संगठनों को मजबूत करने, बुनियादी एवं सामाजिक मुद्दों पर विभिन्न स्तरों पर आंदोलन करने, मनरेगा तथा किसानों के सवाल पर बड़ा आंदोलन करने का फैसला लिया है।

पार्टी ने अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन संगठनों के आवाहन पर 27-28 मार्च को ग्रामीण भारत बंद एवं आम हड़ताल मैं पार्टी सक्रिय समर्थन देने तथा आंदोलन को सफल बनाने के लिए रूपरेखा के दिशा में रणनीति बनाई है।

बैठक को श्याम भारती, अविनाश कुमार ठाकुर, ह्रदय नारायण यादव, दिलीप भगत, गोपाल ठाकुर, दिनेश झा सुधीर कांत मिश्रा, अनिल महाराज, ललितेश्वर पासवान, अशर्फी दास, रामधनी झा, राम सागर पासवान,नथुनी झा, सुबोध चौधरी, रामप्रीत राम, सुधीर पासवान, नीरज कुमार, सुनील शर्मा, शिवनंदन यादव, अमीर हसन, आदि वक्ताओं ने संबोधित किया

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बाबा धाम जाने वालों को मिली बड़ी खुशखबरी! हावड़ा से नटेसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइमिंग

Bihar Shravani Mela Train: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 5 जुलाई से शुरू होकर यह ट्रेन 30 सितंबर तक श्रद्धालुओं को बाबा धाम और#BiharShravaniMela,#SpecialTrain,#BabaDham

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder

Big News: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का अचानक तबादला, पंकज दराद की विदाई, SVU चीफ हटे तो रिशुश्री केस का क्या होगा? देखें...

Bihar IPS Transfer: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) के प्रमुख पंकज कुमार दराद को हटाकर सुधांशु कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जि#BiharIPS,#SVUTransfer,#RishushreeCase