spot_img

दरभंगा के सिंहवाड़ा ने खाई कसम, होली और शब-ए-बारात मनाएंगें शांतिपूर्ण, नहीं बजाएंगें डीजे, सामाजिक सद्भाव की बनेंगे मिसाल

spot_img
- Advertisement -

सिंहवाड़ा। रंगों का त्योहार होली और शब-ए-बारात पर्व को लेकर सिंहवाड़ा थाना परिसर पर शनिवार को शांति समिति की बैठक हुई। इसमें सामाजिक सदभाव कायम रखने व शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की गई।

- Advertisement -

बीडीओ राजीव रंजन कुमार, अंचलाधिकारी चौधरी बसंत कुमार सिंह, राजस्व अधिकारी गौतम कुमार, थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा प्रतिबंध के बावजूद अश्लील गाने व डीजे बजाने वालों पर प्रशासनिक कार्रवाई होगी। होलिका दहन से लेकर होली उत्सव व शब ए बारात को लेकर पुलिस चौकस है।

- Advertisement -

शांति समिति सदस्य व जनप्रतिनिधि संवेदनशील स्थल व असमाजिक तत्व की सूचि प्रशासन को समय सौंपदें जिससे सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जा सके। मनिकौली मुखिया प्रतिनिधि शिवशंकर साह ने कहा होलिका दहन के दिन पंचायत में प्रशासनिक चौकसी की आवशयकता है।

- Advertisement -

विधायक प्रतिनिधि अजीत झा
ने कहा पूर्व की तरह निर्धारित रूट पर उत्सव मनावें कोई भी नई चीज पर्व के दौरान न हो।कोविड 19 नियम का पालन करना जरूरी है। उप प्रमुख साजीद मुजफ्फर बब्लू, मुखिया संघ के अध्यक्ष पप्पू चौधरी व जदयू नेता गणेश चौबे, इजहार अहमद मुन्ना ने अति संवेदनशील स्थल भरवाड़ा व अज्ञासपुर में पुलिस गश्त तेज रखने के साथ नशे के रूप में दवा का उपयोग करने वाले युवक पर कार्रवाई का प्रस्ताव रखा।

दरभंगा के सिंहवाड़ा ने खाई कसम, होली और शब-ए-बारात मनाएंगें शांतिपूर्ण, नहीं बजाएंगें डीजे, सामाजिक सद्भाव की बनेंगे मिसालअधिकारियों ने डीजे संचालकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित कर कहा है कि रंगों के त्योहार होली व शब ए बारात में डीजे साउंड सिस्टम बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। अगर क्षेत्र में कहीं से भी डीजे या अश्लील गाना बजाने की सूचना मिलती है तो डीजे जब्त कर मालिक व संचालनक पर कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख पुष्पा झा व उप प्रमुख साजीद मुजफ्फर बब्लू ने कहा
सामाजिक समरस्ता को कायम रखने का संदेश देता यह महापर्व में अश्लीलता व हुङदंग का कहीं भी कोई स्थान नहीं। सभी लोग एक दूसरे के धर्म का आदर सम्मान कर इस बात का ख्याल रखे कि किसी को कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि त्योहार भाईचारा व सौहार्द का संदेश देते हैं। शांति भंग करने वाले, शरारती तत्वों व मनचलों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।

मौके पर मुखिया रमेश भगत, महेश झा, युवा जदयू महासचिव बदर आजम हाशमी, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवशंकर साह, सत्तार खान, पूर्व सरपंच अवधेश साह, मेराज अली सहित अन्य मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बाबा धाम जाने वालों को मिली बड़ी खुशखबरी! हावड़ा से नटेसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइमिंग

Bihar Shravani Mela Train: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 5 जुलाई से शुरू होकर यह ट्रेन 30 सितंबर तक श्रद्धालुओं को बाबा धाम और#BiharShravaniMela,#SpecialTrain,#BabaDham

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder

Big News: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का अचानक तबादला, पंकज दराद की विदाई, SVU चीफ हटे तो रिशुश्री केस का क्या होगा? देखें...

Bihar IPS Transfer: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) के प्रमुख पंकज कुमार दराद को हटाकर सुधांशु कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जि#BiharIPS,#SVUTransfer,#RishushreeCase