spot_img

दरभंगा में पंचायत निर्वाचन चुनाव में सिंहवाड़ा को प्रथम स्थान, बीडीओ राजीव रंजन कुमार ने कहा, आदर्श प्रखंड घोषित होना Singhwara के लिए गर्व की बात, उत्कृष्ट कार्य के लिए पदाधिकारी, शिक्षक और कर्मियों को किया सम्मानित

spot_img
- Advertisement -

सिंहवाड़ा। पंचायत आम चुनाव के निर्वाचन में उत्कृष्ट सहयोग कर शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कार्य सुनिश्वित करने वाले पदाधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी को प्रखंड विकास पदाधिकारी की ओर से प्रशस्ति पत्र,मेडल व पागचादर से सम्मानित किया गया।

- Advertisement -

- Advertisement -

शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर पर आयोजित सम्मान समारोह का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन प्रमुख पुष्पा झा, उप प्रमुख साजीद मुजफ्फर बब्लू, बीडीओ राजीव रंजन कुमार, सीओ चौधरी बसंत कुमार सिंह, राजस्व अधिकारी गौतम कुमार, विधायक प्रतिनिधि अजीत कुमार झा, शिक्षा पदाधिकारी देवेन्द्र ठाकुर, पंचायती राज पदाधिकारी मधुकांत प्रसाद,सांख्यिकी पदाधिकारी रघुनाथ प्रसाद, सहकारिता पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

- Advertisement -
दरभंगा में पंचायत निर्वाचन चुनाव में सिंहवाड़ा को प्रथम स्थान, बीडीओ राजीव रंजन कुमार ने कहा, आदर्श प्रखंड घोषित होना Singhwara के लिए गर्व की बात, उत्कृष्ट कार्य के लिए पदाधिकारी, शिक्षक और कर्मियों को किया सम्मानित
दरभंगा में पंचायत निर्वाचन चुनाव में सिंहवाड़ा को प्रथम स्थान, बीडीओ राजीव रंजन कुमार ने कहा, आदर्श प्रखंड घोषित होना Singhwara के लिए गर्व की बात, उत्कृष्ट कार्य के लिए पदाधिकारी, शिक्षक और कर्मियों को किया सम्मानित

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर बीडीओ ने कहा आम पंचायत चुनाव में निर्वाचन कार्य को निष्पक्षता के आज प्रदेश से लेकर जिला स्तर पर सिंहवाड़ा प्रखंड को आदर्श स्थान प्राप्त होना आपके कठिन परिश्रम व सेवा भाव से कार्य करने का परिणाम है।

सरकारी सेवक का दायित्व अधिक है लेकिन निर्वाचन कार्य में शिक्षक, पदाधिकारी, कर्मचारी ने उत्कृष्ट कार्य कर अलग पहचान बनाई है। गौरवशाली इस क्षण को जीवन में सहेज कर अपने कर्तव्य व दायित्व के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है।

मंच संचालन कर प्रधानाध्यापक डॉ.विरेन्द्र चतुर्वेदी, डॉ.अशोक कुमार, संतोष सिंह ने कहा चुनाव कार्य के प्रति सजगता व प्रेरित करने वाले बीडीओ व सीओ को शिक्षक परिवार को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया है।अंचलाधिकारी चौधरी बसंत कुमार सिंह ने कहा पंचायत चुनाव में विजेता सभी पद के प्रत्याशी व जनप्रतिनिधि ने सामाजिक सदभाव कायम कर सरकारी निर्देश का अनुपालन किया है।

मौके पर शिक्षक से बीपीएससी परीक्षा में सफल होकर प्रोफेसर पद पर चयनित रामपुरा की अमृता कुमारी,व सिमरी के रतन मंडल को भागवत गीता भेंट कर प्रशस्तिपत्र से नवाजा गया।

आचार्य सुनील मिश्र, नटवर कुमार पाठक, वैभव तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान गणेश व माता सरस्वती के सम्मान में स्वागत व वंदना गीत प्रस्तुत कर भाव विहोर कर दिया।

दरभंगा में पंचायत निर्वाचन चुनाव में सिंहवाड़ा को प्रथम स्थान, बीडीओ राजीव रंजन कुमार ने कहा, आदर्श प्रखंड घोषित होना Singhwara के लिए गर्व की बात, उत्कृष्ट कार्य के लिए पदाधिकारी, शिक्षक और कर्मियों को किया सम्मानित
दरभंगा में पंचायत निर्वाचन चुनाव में सिंहवाड़ा को प्रथम स्थान, बीडीओ राजीव रंजन कुमार ने कहा, आदर्श प्रखंड घोषित होना Singhwara के लिए गर्व की बात, उत्कृष्ट कार्य के लिए पदाधिकारी, शिक्षक और कर्मियों को किया सम्मानित

मौके पर शिक्षक सहजानंद, बच्चन पंडित, नागेन्द्र लाल, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राहुल रंजन कुमार, स्वच्छता समन्वयक रूमा कुमारी, आपूर्ति पदाधिकारी सुमित कुमार ने विचार रखे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बाबा धाम जाने वालों को मिली बड़ी खुशखबरी! हावड़ा से नटेसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइमिंग

Bihar Shravani Mela Train: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 5 जुलाई से शुरू होकर यह ट्रेन 30 सितंबर तक श्रद्धालुओं को बाबा धाम और#BiharShravaniMela,#SpecialTrain,#BabaDham

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder

Big News: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का अचानक तबादला, पंकज दराद की विदाई, SVU चीफ हटे तो रिशुश्री केस का क्या होगा? देखें...

Bihar IPS Transfer: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) के प्रमुख पंकज कुमार दराद को हटाकर सुधांशु कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जि#BiharIPS,#SVUTransfer,#RishushreeCase