back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

भाजपा का वीआईपी सुप्रीमो पर बड़ा हमला, कहा-किसी लायक नहीं हैं सहनी, आज धोबी का…#

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मुजफ्फरपुर ज़िले के बोचहां विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की घोषणा होते ही राजनीति सरगर्मी फिर से तेज हो गयी है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

यूपी चुनाव में बिहार में राजग के घटक दल में शामिल मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी ने कई सीटों पर चुनाव लड़ी थी जिसमे करारी शिकस्त हासिल हुई। यूपी चुनाव में वीआइपी का चुनाव लड़ने की घोषणा के साथ ही लगातार बिहार भाजपा के कई नेताओं का जुबानी हमला तेज हो गया था जो अब भी लगातार जारी है।

- Advertisement -

बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर से भाजपा के जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने मुकेश सहनी पर बड़ा बयान दे दिया है। कुमार ने कहा कि मुकेश सहनी को विधानसभा चुनाव में महागठबंधन से अलग कर दिया गया और मंच से भगाया गया था तब भाजपा और हमारे राजग गठबंधन ने सम्मान देते हुए ग्यारह सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए जगह दे दिया।

भाजपा का वीआईपी सुप्रीमो पर बड़ा हमला, कहा-किसी लायक नहीं हैं सहनी, आज धोबी का...#
भाजपा का वीआईपी सुप्रीमो पर बड़ा हमला, कहा-किसी लायक नहीं हैं सहनी, आज धोबी का…#

भाजपा के कारण कई सीट पर जीत हासिल हुई। लेकिन वे किसी काम के नही है अपना तो जितने का जुर्रत नही है बिहार में और यूपी जितने का खयाली पुलाव पकाने चले थे। उनका वही हाल है आज धोबी का कुत्ता न घर के है न घाट के

भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार का यह बयान वैसे समय में आया जब मुज़फ़्फ़रपुर के बोचहां विधानसभा उप चुनाव की तारीख़ का ऐलान हो गया है। बोचहां में उपचुनाव 12 अप्रैल को होना है। राजनीति गलियारों में अब तीखी ज़ुबानी हमलो का दौड़ राजग से मुकेश सहनी की छुट्टी का संकेत है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि मुकेश सहनी के खिलाफ दिए गए भाजपा के इस बयान के बाद विपक्ष का रुख कैसा रहता है। बरहाल उपचुनाव में अब नया मोड़ एनडीए गठबंधन के सामने जरूर खड़ा ही गया है।

उल्लेखनीय है कि वीआईपी कोटे से मुज़फ़्फ़रपुर के साहेबगंज विधायक राजू सिंह ने भी साफ कर दिया है कि बोचहा उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार के लिए वोट मांगेंगे। ऐसे में यह साफ है कि भाजपा उपचुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर चुकी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ढुण्ढिराज चतुर्थी व्रत कथा: भगवान गणेश की कृपा और Dhundhiraj Chaturthi Vrat Katha का महत्व

Dhundhiraj Chaturthi Vrat Katha: सनातन धर्म में चतुर्थी तिथि का विशेष महत्व है, और...

भारत में पहली इलेक्ट्रिक कार: दशकों पहले ही तय हो गया था सुनहरा भविष्य

Electric Car: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का भविष्य बेहद उज्ज्वल दिख रहा है, लेकिन...

बड़ा फैसला: 2026 से नेशनल हाईवे पर Toll Plaza होंगे पूरी तरह कैशलेस, यात्रा होगी तेज और आसान!

Toll Plaza: देश के नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों के लिए एक बड़ी...

आज का राशिफल 21 फरवरी 2026: ग्रहों के महासंयोग से जानें अपना Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अलौकिक शक्तियों और ग्रहों के सूक्ष्म संचरण का मानव...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें