spot_img

होली पर दरभंगा आना आसान, झारखंड के टाटानगर होकर बिहार-यूपी के लिए चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें

spot_img
- Advertisement -

रेलवे ने होली पर बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है। झारखंड के टाटानगर होकर तीन होली स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

रेलवे ने टाटा-छपरा, शालीमार-गोरखपुर और शालीमार-दरभंगा होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। शालीमार-गोरखपुर और शालीमार-दरभंगा स्पेशल ट्रेन टाटानगर होते हुए जाएगी।

- Advertisement -

टाटानगर-छपरा होली स्पेशल (ट्रेन नंबर 08181) 17 मार्च को दोपहर 12:15 बजे टाटानगर से खुलेगी और 18 मार्च को रात दो बजे छपरा पहुंचेगी। उधर से छपरा-टाटानगर स्पेशल (ट्रेन नंबर 08182) छपरा से रात 12:50 बजे खुलेगी और शाम चार बजे टाटानगर पहुंचेगी।

होली पर बिहार जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दक्षिण-पूर्व रेलवे ने शालीमार-दरभंगा होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह टाटानगर होते हुए दरभंगा जाएगी। ट्रेन नंबर 02827 शालीमार स्टेशन से 16 मार्च को दिन के 3:40 बजे खुलेगी और शाम 7:30 बजे टाटानगर पहुंचेगी।

17 मार्च को सुबह 10:00 बजे दरभंगा पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 02828 दरभंगा से 17 मार्च की रात 9:05 बजे खुलेगी और 18 मार्च को सुबह 10:50 बजे टाटानगर पहुंचेगी। यह दिन के 3:15 बजे शालीमार पहुंचेगी। इसका ठहराव खड़गपुर, टाटानगर, जसीडीह, किऊल, बरौनी, समस्तीपुर है।

शालीमार-गोरखपुर होली स्पेशल
ट्रेन नंबर 02883 शालीमार से 16 मार्च को रात 8:20 बजे खुलेगी। शाम 5:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 02884 गोरखपुर से 20 मार्च को दोपहर 1:40 बजे खुलेगी और 21 मार्च को सुबह 9:30 बजे शालीमार पहुंचेगी। इस ट्रेन का टाटानगर, पुरुलिया, भोजुडीह में स्टॉपेज है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बाबा धाम जाने वालों को मिली बड़ी खुशखबरी! हावड़ा से नटेसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइमिंग

Bihar Shravani Mela Train: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 5 जुलाई से शुरू होकर यह ट्रेन 30 सितंबर तक श्रद्धालुओं को बाबा धाम और#BiharShravaniMela,#SpecialTrain,#BabaDham

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder

Big News: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का अचानक तबादला, पंकज दराद की विदाई, SVU चीफ हटे तो रिशुश्री केस का क्या होगा? देखें...

Bihar IPS Transfer: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) के प्रमुख पंकज कुमार दराद को हटाकर सुधांशु कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जि#BiharIPS,#SVUTransfer,#RishushreeCase