दरभंगा। उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया (Big action of Darbhanga’s DDC Tanay Sultania) ने दरभंगा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में न्यूनतम प्रगति वाले प्रखंडों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, आवास सहायक के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में प्रगति लाने को लेकर समीक्षा बैठक करते हुए कई निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में बेनीपुर प्रखंड के सभी 16 पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति न्यूनतम पाया गया। इसके साथ ही गौड़ाबौराम प्रखंड के 04 पंचायतों-गौड़ामानसिंह, बगरासी, मनसारा एवं गदई, बिरौल प्रखंड के 02 पंचायत- रोहरमहमुदा एवं पटनियां, अलीनगर प्रखंड के 02 पंचायत- मोतीपुर एवं गरौल, तारडीह प्रखंड के 01 पंचायत- पोखरभिंडा, बहादुरपुर प्रखंड का 02 पंचायत-रामभद्रपुर एवं बरुआरा,






मनीगाछी प्रखंड का 04 पंचायत-टटूआर, वाजितपुर, जतुका एवं कटमावहुअरवा, जाले प्रखंड का 03 पंचायतों-कछुआ, राढ़ी दक्षिणी एवं रतनपुर, बहेड़ी प्रखंड के 04 पंचायत-मिठुनियां, समधपुरा, धनौली एवं रमौली- गुजरौली, सिंहवाड़ा
प्रखंड का 01 पंचायत- राजे, सदर प्रखंड का 02 पंचायत-धोई एवं कंसी, हायाघाट प्रखंड के 01 पंचायत-पौराम तथा हनुमाननगर प्रखंड के 02 पंचायत-नेयाम छतौना एवं गोढीयारी पंचायत में भी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का कार्य न्यूनतम पाया गया।
उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारी एवं आवास सहायकों को सख्त निर्देश दिया कि 31 मार्च तक सभी लंबित आवास को पूरा करना सुनिश्चित करेंगे या नीलाम पत्र वाद दायर करेंगे।
उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अगर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति में ध्यान नहीं दिया गया तो सभी संबंधित पंचायतों के आवास सहायकों का अनुबंध रद कर दिया जाएगा।








