spot_img

मोतिहारी मे अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार अपराधी गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर के गैरेज में चलता था धंधा, वाहन, चाबी, मोबाइल समेत कई नंबर प्लेट बरामद

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी पुलिस टीम को रविवार अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए कई लूटकांडों का पर्दाफाश किया है।जिले में गत दिनों विभिन्न थानाक्षेत्र से पांच ट्रकों की चोरी व लूटपाट का भी पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, चोरी में प्रयुक्त मास्टर चाबी, एक ओरिजनल चाबी, पांच मोबाइल एवं चोरी की घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो और तीन फर्जी नंबर प्लेट बरामद किया गया है। डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि एसपी डॉ. कुमार आशीष के निर्देश पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था।

- Advertisement -

उक्त पुलिस टीम ने वाहन जांच के दौरान एक सफेद रंग की स्कार्पियो पर सवार चार अपराधियों को गिरफ्तार किया।पूछताछ में बताया कि उन लोगों ने मोतिहारी जिले से पांच, छपरा से एक एवं सिवान से दो ट्रकों समेत कुल आठ ट्रकों को चुराया था।

- Advertisement -

इन सभी ट्रकों को मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र स्थित एक गैरेज में काटते थे। पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर उक्त गैरेज में छापेमारी के दौरान मोतिहारी जिले से चोरी की गई पांच ट्रक के नंबर प्लेट एवं उनके पार्ट्स को बरामद किया गया है।

गिरफ्तार अपराधियों में पिपरा थाना क्षेत्र चिंतामनपुर निवासी शनि कुमार केसरिया थाना क्षेत्र फुलकिया निवासी सुमन सिंह तिरलोकवा गांव निवासी नितेश सिंह एवं दिल्ली के विजय विहार निवासी सैदुल्ल खान शामिल है।

पुलिस टीम में डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता के साथ तकनीकी शाखा प्रभारी पुअनि मनीष कुमार कोटवा थानाध्यक्ष अनुज कुमार पिपरा कोठी थानाध्यक्ष अभिनव दूबे मधुबन थानाध्यक्ष राजेश कुमार पिपरा कोठी थाना के सहायक अवर निरीक्षक ब्रिजेंद्र सिंह एवं तकनीकी शाखा के मुन्ना कुमार व नित्यानंद दूबे शामिल थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Kharif Mahabhiyan News: सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! किसानों के लिए शुरू हुआ महाभियान, बदल जाएगी खेती की तस्वीर?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना से शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 की शुरुआत की, किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाई। इस अभियान से किसानों को खरीफ फसलों की तकन#PatnaKharifMahabhiyan,#BiharAgriculture,#FarmersAwareness

Madhubani Police News: मधुबनी में हड़कंप! SP योगेंद्र ने 8 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला, आखिर क्या है वजह?

मधुबनी के पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आठ पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इस फैसले से पुलिसिंग में#MadhubaniPolice,#BiharNews,#PoliceTransfer

Bihar Advocate General News: बिहार में बड़ा राजनीतिक बदलाव! पीके शाही ने महाधिवक्ता पद छोड़ा, जानिए क्यों?

बिहार के महाधिवक्ता पीके शाही ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नीतीश सरकार में पूर्व शिक्षा मंत्री रह चुके शाही का इस्तीफा भाजपा मुख्यमंत्री बनने के दो माह बाद#BiharAdvocateGeneral,#PKSahi,#BiharPolitics

Bihar Education News: बिहार बोर्ड का छात्रों को बड़ा झटका! APAAR ID अनिवार्य, नहीं तो नहीं दे पाएंगे नौवीं से बारहवीं के छात्र परीक्षा!

बिहार बोर्ड ने 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए APAAR ID अनिवार्य की है। 30 जून तक आईडी न होने पर छात्रों को बोर्ड परीक्षा पंजीकरण में भारी परेशानी होगी। यह श#PatnaEducation,#BSEBNews,#APAARID