दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में 7 निश्चय की सड़क में तीन नंबर की ईंट, कोसी नदी के उजले बालू की दाग...
- Advertisement -
दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में 7 निश्चय की सड़क में तीन नंबर की ईंट, कोसी नदी के उजले बालू की दाग…
कुशेश्वरस्थान पूर्वी से प्रशांत कुमार की रिपोर्ट। लूट सको तो लूट लो राम नाम की लूट। मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी योजना में मची है लूट। मामला कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के उत्तरी पंचायत जो अभी वर्तमान में नव सृजित नगर पंचायत कुशेश्वरस्थान पूर्वी का है।
- Advertisement -
उत्तरी पंचायत के बहेड़ा गांव के वार्ड संख्या 2 में मुख्यमंत्री निश्चय योजना में प्राक्कलन के अनुसार कार्य नहीं करके तीन नंबर का ईंट एवं कोसी नदी के उजले बालू का धड़ल्ले से प्रयोग कर सात निश्चय योजना के तहत पीसीसी सड़क का निर्माण किया जा रहा है।
जानकारों की मानें तो कुशेश्वरस्थान पूर्वी नगर पंचायत बनने के बाद बहेड़ा का वार्ड संख्या दो भी इसी नगर पंचायत के अंतर्गत आता है। और नगर पंचायत बनने के बाद ग्राम पंचायत की योजना पर नियमानुसार पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया। इसके बावजूद वार्ड सदस्य चंद्रकला देवी के पति मोहन यादव चोरी छिपे तीन नंबर की ईंट और कोसी नदी के उजला बालू से पीसीसी सड़क का निर्माण कर रहे है।
इस मामले को लेकर ग्रामीण रामाश्रय यादव ने बताया कि वार्ड क्रियान्वयन के खाते से एक वर्ष पहले ही लगभग 21 लाख रुपये की निकासी वार्ड सदस्य के द्वारा कर ली गई। पर पीसीसी सड़क का निर्माण आधा अधूरा ही किया। जिसके बाद 2021 में बहेड़ा गांव को भी नगर पंचायत में शामिल कर लिया गया।
इसके बाद ग्राम पंचायत से होने वाली सभी कार्यो पर रोक लगा दी गई। इसके बावजूद वार्ड सदस्य के द्वारा अवैध तरीके
- Advertisement -
दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में 7 निश्चय की सड़क में तीन नंबर की ईंट, कोसी नदी के उजले बालू की दाग…
से पीसीसी सड़क का निर्माण किया जाने लगा वह भी कोसी नदी के उजला बालू और तीन नम्बर के ईट से। जिसकी शिकायत कुशेश्वरस्थान पूर्वी के तत्कालीन बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञासु को इसकी लिखित शिकायत की गई थी।
शिकायत होने के बाद तकनीकी सहायक मुकेश कुमार ने स्थल पर हो रहे कार्यों की जांच कर उसकी रिपोर्ट प्रखंड मुख्यालय को सौंप दिया। कार्य मे अनियमितता को देखते हुए पीसीसी सड़क निर्माण पर रोक लगा दी गई।
कुछ माह बाद मार्च 2022 में वार्ड सदस्य के पति मोहन यादव ने बिना किसी विभागीय आदेश के कार्य प्रारंभ कर दिया। इस संबंध में जेई मुकेश कुमार ने बताया कि स्थल निरीक्षण के बाद प्राकलन के अनुसार काम नहीं किया जा रहा है जिस आलोक में काम बंद करने के लिए कहा गया है इसके बावजूद भी वह कार्य कर रहा है जो गलत है जिसकी जानकारी बीडीओ को लिखित रूप में दे दी गई है।
जानकारों की माने तो वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के खाते में दो योजना का 60% लगभग 21 लाख का निकासी 25 जून 2021 को कर लिया गया है और वर्तमान में योजना संख्या 20 – 21 जो रामानंद यादव के घर से हरि यादव के घर तक खरंजा एवं पीसीसी ढलाई है।
पूर्व में वार्ड सदस्य और वार्ड सचिव द्वारा योजना में तीन नंबर ईट, देशी कोसी नदी के बालू और मिर्जाचौकी गिट्टी और 3 इंच की ढलाई अभी वर्तमान में नगर पंचायत के क्षेत्राधिकारी में फिर से कर रहा है।दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में 7 निश्चय की सड़क में तीन नंबर की ईंट, कोसी नदी के उजले बालू की दाग…
इसकी शिकायत दुबारा बीडीओ कुशेश्वरस्थान पूर्वी, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी से लेकर जिलाधिकारी तक को लिखित शिकायत की गई।
शिकायत मिलते ही प्रखंड कार्यालय और नगर पंचायत कार्यालय ने अलग अलग आदेश निकालकर कार्य को रोकने का निर्देश भी दे दिया। इसके बावजूद वार्ड सदस्य एवं उसके पति के द्वारा कार्य नही रोका गया जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।
स्थानीय ग्रामीण हरेराम यादव, रामविलास यादव, रंजीत यादव, शिव शंकर यादव सहित दर्जनों लोग बताते है कि बार बार शिकायत करने के बाद जब पदाधिकारियों ने कार्य पर रोक लगाने का निर्देश दे दिया इसके बावजूद मनमाने तरीके से वार्ड सदस्य के द्वारा जबरन पीसीसी सड़क का निर्माण किया जा रहा है।
यहां तक, प्रखंड मुख्यालय एवं नगर पंचायत के पदाधिकारी वार्ड सदस्य पर कार्यवाई नही कर तमाशा सरकारी राशि का दुरुपयोग होने का चुपचाप तमाशा देख रही है। अगर जल्द संबंधित अधिकारियों के द्वारा दोषी वार्ड सदस्य पर कार्यवाई नही की गई तो हम वार्ड संख्या 02 के लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
Bihar Shravani Mela Train: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 5 जुलाई से शुरू होकर यह ट्रेन 30 सितंबर तक श्रद्धालुओं को बाबा धाम और#BiharShravaniMela,#SpecialTrain,#BabaDham
Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice
Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder
Bihar IPS Transfer: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) के प्रमुख पंकज कुमार दराद को हटाकर सुधांशु कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जि#BiharIPS,#SVUTransfer,#RishushreeCase
You must be logged in to post a comment.