spot_img

दरभंगा के बिरौल में शिक्षकों की परेशानी खुलकर आई सामने, 15% वेतन बढ़ोतरी में विभाग की लापरवाही पर शिक्षकों और संघ के सदस्यों ने जताई कड़ी आपत्ति

spot_img
- Advertisement -

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। शिक्षक संघ बिहार जिला, अनुमंडल एवं विभिन्न प्रखंड कमेटी की बैठक बीआरसी बिरौल में किया (The problems of teachers came to the fore) गया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इसकी अध्यक्षता अनुमंडल अध्यक्ष राजेश कुमार ने किया। संचालन सचिव अमरनाथ मुखिया ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष सौरभ कुमार एवं जिलामहासचिव रामबाबू पासवान उपस्थित हुए।

- Advertisement -

बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव आशुतोष चौधरी उपस्थित रहे। शिक्षकों ने पंद्रह प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी में शिक्षा विभाग की ओर से निरंतर लापरवाही करने, कोरोना काल में क्वरंटाइन सेंटर चलाने के बाबजूद भुगतान का लंबित होना, ससमय शिक्षकों का वेतन एवं अंतर वेतन न होना जैसे तथ्यों से जिलाध्यक्ष को अवगत कराया गया।

ज़िलाध्यक्ष एवं जिलामहाचसिव ने संयुक्त रूप से कहा
कि यथाशीघ्र जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी से मिलकर सभी प्रकार के लम्बित भुगतान कराने की बात कही।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सौरभ कुमार ने कहा कि सभी प्रखंडो का भ्रमण कर नई कमिटियो का निर्माण किया जायेगा।प्रदेश सचिव ने कहा कि संगठन की सक्रियता और संगठन की मजबूती से ही हम शिक्षकों के हर समस्या का समाधान हो सकता है।

प्रदेश सचिव ने कहा कि जिला समन्वय समिति के अध्यक्ष मंडल के सदस्यों पर जिला शिक्षा पदाधिकारी दरभंगा के द्वारा जो अवैध और अन्यायपूर्ण कारवाई कि गई है यथाशीघ्र उसका समाधान नही किया गया तो इस कार्रवाई के विरूद्ध प्रधान सचिव शिक्षा विभाग एवं  शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा जायेगा।

मौके पर बिरौल अनुमंडल सचिव मोतीलाल पासवान, कृष्णचन्द्र आचार्य, मो.मेराज, एनायतुल्लाह, मो. इम्तियाज़, संतोष कर्ण, राजीव चौधरी, डॉ.कृष्ण कुमार सहनी, पवन बैठा, राजेश कुमार, संतोष साहु, धर्मेश कुमार, सुधीर कुमार पासवान सहित कई शिक्षक मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बाबा धाम जाने वालों को मिली बड़ी खुशखबरी! हावड़ा से नटेसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइमिंग

Bihar Shravani Mela Train: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 5 जुलाई से शुरू होकर यह ट्रेन 30 सितंबर तक श्रद्धालुओं को बाबा धाम और#BiharShravaniMela,#SpecialTrain,#BabaDham

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder

Big News: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का अचानक तबादला, पंकज दराद की विदाई, SVU चीफ हटे तो रिशुश्री केस का क्या होगा? देखें...

Bihar IPS Transfer: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) के प्रमुख पंकज कुमार दराद को हटाकर सुधांशु कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जि#BiharIPS,#SVUTransfer,#RishushreeCase