spot_img

अनियंत्रित ट्रक ने 5 छात्रों को कुचला, सड़क हादसे में मौत से आक्रोशित लोगों ने किया यातायात ठप

spot_img
- Advertisement -

गोपालगंज/बेगूसराय। सोमवार को गोपालगंज और बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा हुआ है। गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के भोपतपुर गांव के पास कोचिंग के लिए जा रहे पांच छात्रों को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। इसमें दो छात्रों की हालत गंभीर है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना के बाद डीएम, एसपी घायल बच्चों से मिलने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक दो बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

- Advertisement -

इधर, बेगूसराय में सोमवार की सुबह-सबह बेगूसराय-गढ़पुरा-हसनपुर मुख्य पथ पर सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के सकड़ा गांव के समीप है। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी राम विजय यादव के पुत्र विक्की कुमार के रूप में किया गया है।

हादसे में मौत से आक्रोशित लोगों ने सकड़ा गांव तथा हरसाईन पुल के समीप सड़क जाम कर यातायात ठप कर दिया। सूचना मिलते ही पहुंचे गढ़पुरा थानाध्यक्ष एवं प्रशासन ने लोगों को समझा-बुझाकर काफी कोशिश के बाद सड़क जाम समाप्त कराया तथा दोषी वाहन चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि विक्की सड़क पार कर रहा था, इसी दौरान तेज गति से आए अज्ञात स्कॉर्पियो वाहन ने उसे रौंद दिया, जिसमें घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए तथा गढ़पुरा-बेगूसराय सड़क को दो जगहों पर जामकर यातायात ठप कर दिया।

सड़क जाम कर रहे आक्रोशित लोगों का कहना था कि एक बड़े बस कंपनी मालिक का वह स्कॉर्पियो प्रत्येक दिन काफी अनियंत्रित गति से गुजरता है। दोनों तरफ सघन आबादी रहने के कारण कई बार लोगों ने उसे समझाने का भी प्रयास किया। लेकिन गति पर काबू नहीं हो सका, जिसके कारण आज हादसा हो गया है।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बाबा धाम जाने वालों को मिली बड़ी खुशखबरी! हावड़ा से नटेसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइमिंग

Bihar Shravani Mela Train: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 5 जुलाई से शुरू होकर यह ट्रेन 30 सितंबर तक श्रद्धालुओं को बाबा धाम और#BiharShravaniMela,#SpecialTrain,#BabaDham

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder

Big News: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का अचानक तबादला, पंकज दराद की विदाई, SVU चीफ हटे तो रिशुश्री केस का क्या होगा? देखें...

Bihar IPS Transfer: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) के प्रमुख पंकज कुमार दराद को हटाकर सुधांशु कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जि#BiharIPS,#SVUTransfer,#RishushreeCase