spot_img

तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, महिला समेत दो की मौत, एक की हालत गंभीर, घंटों सड़क जाम

spot_img
- Advertisement -

वादा जिले में अकबरपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या (एनएच-31)पर स्थित केंदुआ गांव के समीप सोमवार को तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया।

- Advertisement -

इससे घटनास्थल पर ही दो रजौली थाना क्षेत्र के डीह रजौली निवासी स्व. दिलकेश्वर चौधरी के पुत्र विकास कुमार और सुनील चौधरी की पत्नी शबनम देवी की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, जख्मी की पहचान उसी गांव के संतोष कुमार के रूप में की गयी है। बताया जा रहा है कि विकास अपनी चाची शबनम देवी और चचेरे भाई संतोष कुमार को बाइक पर बैठाकर किसी काम से नवादा बाजार जा रहा था, तभी केंदुआ गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बस ने रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर ही दो की मौत हो गई।

- Advertisement -

घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को जप्त करते हुए दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

घायल का इलाज जारी है। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने घंटों सड़क जाम रखा ।बाद में रजौली के एसडीओ के हस्तक्षेप के बाद सड़क जाम हटाया गया ।अधिकारियों ने बताया कि परिवारिक लाभ योजना की राशि का चेक पीड़ित परिजनों को मुहैया करा दी जाएगी। घटना से प्रभावित गांव के लोगों में मायूसी देखी जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Jaggery Subsidy News: बिहार में गुड़ क्रांति! 1 करोड़ तक का सरकारी अनुदान, कहीं चूक न जाएं आवेदन की अंतिम तारीख!

बिहार सरकार गुड़ उत्पादन इकाइयों की स्थापना के लिए 6 लाख से 1 करोड़ रुपये तक का अनुदान दे रही है। गन्ना उद्योग विभाग ने 25 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं, ज#BiharJaggery,#JaggerySubsidy,#SugarcaneFarmers

Bihar EV News: बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों की क्रांति! हर 50 KM पर मिलेगी चार्जिंग सुविधा

बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब हर 50 किमी पर चार्जिंग स्टेशन बनेंगे, जिनका संचालन निजी एजेंसियां करेंग#BhagalpurEVNews,#BiharElectricVehicle,#EVChargingStation

Bihar Helicopter Service News: बड़ी खबर: अब बिहार में हेलीकॉप्टर से करें हवाई सैर, पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

बिहार सरकार ने पर्यटकों के लिए हेलीकॉप्टर और हवाई जहाज सेवा पर रियायती दरें घोषित की हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पर्यटन विभाग की समीक्षा के दौरान यह महत्वप#BiharTourism,#HelicopterService,#RajgirNews

Madhubani Gas News: गैस सिलिंडर के लिए भीड़ हुई बेकाबू, मची भगदड़, कई घायल, मधुबनी में हड़कंप!

मधुबनी के झंझारपुर में इंडेन गैस एजेंसी पर सिलिंडर वितरण के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें कई उपभोक्ता घायल हो गए। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला।#MadhubaniGas,#JhanjharpurNews,#BiharNews