spot_img

दरभंगा के बेनीपुर अधिवक्ता संघ चुनाव में छह नवनिर्वाचित सदस्यों को दिलाई गई शपथ, महासचिव को प्रमाण पत्र देने से प्रदेश बार काउंसिल ने रोका

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर, देशज टाइम्स। बेनीपुर अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित छह सदस्यों का सोमवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई (benipur advocate union election) गई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

वहीं, महासचिव पद के लिए निर्वाचित सदस्यों का प्रमाण पत्र पर प्रदेश बार काउंसिल ने रोक लगा दी है। ऐसे में, उनका शपथ ग्रहण नहीं कराया जा सका।

- Advertisement -

निर्वाची पदाधिकारी सेवती कुमार प्रसाद ने बताया कि पिछले 11 मार्च को बेनीपुर अधिवक्ता संघ का चुनाव कराया गया था। इसमें तीन पदों के लिए मतदान करानी पड़ी, जबकि चार पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ था।

दरभंगा के बेनीपुर अधिवक्ता संघ चुनाव में छह नवनिर्वाचित सदस्यों को दिलाई गई शपथ, महासचिव को प्रमाण पत्र देने से प्रदेश बार काउंसिल ने रोका
दरभंगा के बेनीपुर अधिवक्ता संघ चुनाव में छह नवनिर्वाचित सदस्यों को दिलाई गई शपथ, महासचिव को प्रमाण पत्र देने से प्रदेश बार काउंसिल ने रोका

निर्विरोध निर्वाचित होने वालों में संयुक्त सचिव पद के लिए राम कुमार झा, सहायक सचिव पद के लिए इंद्र कुमार झा, कोषाध्यक्ष पद के लिए विनोद मिश्र एवं अंकेक्षक पद के लिए मोहम्मद हैदर निर्वाचित घोषित किए गए थे। वहीं, 11 मार्च को कराए गए मतदान में अध्यक्ष पद के लिए चक्रपाणि चौधरी एवं उपाध्यक्ष पद के लिए उमेश झा निर्वाचित घोषित किए गए थे, जबकि महासचिव पद के लिए हुए विवाद के कारण मतगणना को तत्काल स्थगित कर दिया गया है।

नवनिर्वाचित सदस्यों का अधिवक्ता संघ भवन में निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र देने के साथ-साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। वहीं, महासचिव पद के लिए स्टेट बार काउंसिल के निर्देश पर प्रमाण पत्र देने पर रोक लगा दी गई है और पुन: मतगणना की जाएगी, इसलिए शपथ ग्रहण नहीं कराया जा सका।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना मेट्रो की बड़ी खबर: कल से 6 KM और दौड़ेगी मेट्रो, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन!

Patna Metro: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को पटना मेट्रो के भूतनाथ से मलाहीपकड़ी तक विस्तारित खंड का उद्घाटन करेंगे। अब आईएसबीटी से मलाहीपकड़ी तक 6 किलोमीटर की मेट्रो से#PatnaMetro,#BiharNews,#SamratChoudhary

बाबा धाम जाने वालों को मिली बड़ी खुशखबरी! हावड़ा से नटेसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइमिंग

Bihar Shravani Mela Train: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 5 जुलाई से शुरू होकर यह ट्रेन 30 सितंबर तक श्रद्धालुओं को बाबा धाम और#BiharShravaniMela,#SpecialTrain,#BabaDham

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder