spot_img

दरभंगा के जाले में 2 साल की बच्ची को साइकिल से कुचला, रोने पर पैर की ठोकर से दूर फेंका, विरोध करने पर वृद्ध दंपती को जमकर पीटा, हालत गंभीर

spot_img
- Advertisement -
जाले थाना क्षेत्र के छोटी महूली गांव में वृद्ध दंपत्ति को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल दंपत्ति को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल जाले पहुंचाया है।
इस मामले में हारून नदाफ की बीवी रजीना खातून के आवेदन पर जाले थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस को दिए प्राथमिकी आवेदन के अनुसार बीती शनिवार को रजीना की दो वर्षीय नतनी सड़क किनारे खेल रही थी, जहां इसी गांव के मो. खुर्शीद साइकिल से धक्का मारकर उसे गिरा दिया, बच्ची जब रोने लगी तो उक्त छोटी बच्ची को पैर से उछाल कर दूर फेंक दिया।

जब रजीना ने इसकी विरोध किया तो, उसके घर के सभी आरोपी में मो.खुर्शीद सहित जलसा खातून, मो. कामरान हसनैन, जीनत खातून समेत आधा दर्जन लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जब इसके सौहर मो. हारून नदफ उसे बचाने आए तो उसे भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करते हुए उसकी जेब से 29 हजार रुपए छीन लिए।

इस मामले में थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडे ने बताया कि वृद्ध दंपत्ति की पिटाई के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है, पुलिस कार्रवाई कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना मेट्रो की बड़ी खबर: कल से 6 KM और दौड़ेगी मेट्रो, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन!

Patna Metro: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को पटना मेट्रो के भूतनाथ से मलाहीपकड़ी तक विस्तारित खंड का उद्घाटन करेंगे। अब आईएसबीटी से मलाहीपकड़ी तक 6 किलोमीटर की मेट्रो से#PatnaMetro,#BiharNews,#SamratChoudhary

बाबा धाम जाने वालों को मिली बड़ी खुशखबरी! हावड़ा से नटेसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइमिंग

Bihar Shravani Mela Train: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 5 जुलाई से शुरू होकर यह ट्रेन 30 सितंबर तक श्रद्धालुओं को बाबा धाम और#BiharShravaniMela,#SpecialTrain,#BabaDham

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder