सिंहवाड़ा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अल्पसंख्यक समाज के बीच विकास व न्याय की नींव को मजबूत कर शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में अलख जगाने के साथ नई उर्जा लाने का कार्य किया है।






यह बात बिहार सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन प्रोफेसर मो.असदुल्ला ने सोमवार को अरई स्थित मदरसा जामिया जमहुरिया मोहीउल उलूम में आयोजित कार्यक्रम में कही।

उन्होंने कहा, अरई में लगभग तीन करोड़ की मदरसा सुदृढ़करण योजना अंतर्गत 50 बेड वाले छात्रावास का निर्माण कार्य प्रगति पर है।मदरसा के सेक्रेट्ररी अब्दुल बाकी सिद्दिकी के सफल प्रयास ने से यह संभव हो सका है। मदरसा आधुनिकीकरण व शिक्षक की समस्या के निदान को लेकर मुख्य मंत्री व मदरसा बोर्ड की सजगता आपके सामने है। राजद शासन काल में भाजपा का भय दिखाकर अकलियत समाज को गुमराह कर ने काम किया।
विकास से ज्यादा जाति अगड़ा, पिछड़ा का बंटवारा कर लालू यादव ने सिर्फ वोट की राजनिति कर सत्ता में बने रहना चाहते हैं। मदरसा परिसर में भवन निर्माण विभाग से निर्माणाधीन अल्पसंख्यक छात्रावास का निरीक्षण कर संवेदक को गुणवत्तापूर्ण कार्य निर्धारित समय पर करने का निर्देश दिया।

चेयरमैन में प्रिंसिपल मौलाना साबीर हुसैन, असरफ चिश्ती, मौलाना मोइनुद्दीन, मौलाना नबी हसन, मौलाना अली कादरी, हाफीज बदीउज्जमा, मास्टर मोइनुद्दीन, अब्दुल मन्नान ने मदरसा को मिलने वाली सरकारी सुविधा पोषाहार, वस्त्र सहित संचालित वस्तानिया परीक्षा की जानकारी ली।
चेयरमैन के साथ जदयू अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महासचिव अब्दुल बारी, डॉ.फरमान आलम व आदिल अहमद मौजूद थे। इधर, शोभन बाइपास चौक पर जदयू अकलियत अध्यक्ष हाफीज अबू सहमा,प्रखंड अध्यक्ष सरफराज आलम









You must be logged in to post a comment.