spot_img

दरभंगा में विधान परिषद चुनाव के लिए 13 उम्मीदवार मैदान में, 1अभ्यर्थी का नाम-निर्देशन पत्र मिला गलत, किया गया प्रत्याशी दीपक साह का नामांकन रद

spot_img
- Advertisement -

रभंगा। दरभंगा में विधान परिषद चुनाव के लिए 13 उम्मीदवार मैदान में डट गए हैं। एक अभ्यर्थी का नाम-निर्देशन पत्र गलत मिला है। प्रत्याशी दीपक साह का नामांकन रद कर दिया गया है।

- Advertisement -

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बिहार विधान परिषद के 16-दरभंगा स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली की ओर से नियुक्त प्रेक्षक-सह-सचिव, स्वास्थ विभाग, बिहार श्री गोरखनाथ की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रौशन के समक्ष जिलाधिकारी न्यायालय के कक्ष में 16-दरभंगा स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन के लिए अभ्यर्थियों की ओर से दिये गये नाम-निर्देशन पत्र की संवीक्षा की गयी।

- Advertisement -

संवीक्षा के क्रम में 01 प्रत्याशी दीपक साह का नाम निर्देशन पत्र निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के (Legislative Council elections in Darbhanga) अनुसार सही नहीं पाया गया, जिसे रद कर दिया गया।

दरभंगा में विधान परिषद चुनाव के लिए 13 उम्मीदवार मैदान में, 1अभ्यर्थी का नाम-निर्देशन पत्र मिला गलत, किया गया प्रत्याशी दीपक साह का नामांकन रद
दरभंगा में विधान परिषद चुनाव के लिए 13 उम्मीदवार मैदान में, 1अभ्यर्थी का नाम-निर्देशन पत्र मिला गलत, किया गया प्रत्याशी दीपक साह का नामांकन रद

शेष 13 अभ्यर्थियों जिनमें 04 मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों की अभ्यर्थी शामिल हैं। इनमें राष्ट्रीय जनता दल के उदय शंकर यादव, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मो. इम्तियाज, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विपिन पाठक एवं भारतीय जनता पार्टी के सुनील चौधरी शामिल हैं।

वहीं 01 रजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों के अभ्यर्थी में विकासशील इंसान पार्टी के बैजनाथ सहनी एवं अन्य अभ्यर्थियों में गंगेश चौपाल, गणपति झा, देव नारायण गुप्ता, मुकेश कुमार पासवान, रजनीश कुमार, राजीव कुमार, लक्ष्मण यादव एवं शरत कुमार झा का नाम-निर्देशन पत्र सही पाया गया। इस प्रकार कुल 13 अभ्यर्थियों का नाम-निर्देशन पत्र सही पाया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना मेट्रो की बड़ी खबर: कल से 6 KM और दौड़ेगी मेट्रो, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन!

Patna Metro: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को पटना मेट्रो के भूतनाथ से मलाहीपकड़ी तक विस्तारित खंड का उद्घाटन करेंगे। अब आईएसबीटी से मलाहीपकड़ी तक 6 किलोमीटर की मेट्रो से#PatnaMetro,#BiharNews,#SamratChoudhary

बाबा धाम जाने वालों को मिली बड़ी खुशखबरी! हावड़ा से नटेसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइमिंग

Bihar Shravani Mela Train: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 5 जुलाई से शुरू होकर यह ट्रेन 30 सितंबर तक श्रद्धालुओं को बाबा धाम और#BiharShravaniMela,#SpecialTrain,#BabaDham

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder